Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी की जयपुर में युवा आक्रोश रैली आज

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 जनवरी, 2020 (मंगलवार)। आज जयपुर के राम निवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के विरोध मे कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित युवा आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस एक बार फिर जयपुर से राहुल गांधी की रीलॉचिंग की तैयारी कर रही है।

जानकारी हो कि राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति का फैसला भी जनवरी, 2013 में जयपुर में ही हुआ था। राहुल गांधी मंगलवार को जयपुर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएए भी एक मुद्दा रहेगा, लेकिन मुख्य मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी ही रहेंगे।

राहुल गांधी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर रैली को सबोंधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे का कहना है कि राहुल गांधी की पूरे देश में रैलियां होंगी। राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में राहुल गांधी रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अतिरिक्त युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी और एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित कई नेता जयपुर में रह कर तैयारी में जुटे हैं।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर विपक्षी दल केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी की रीलॉन्चिंग की तैयारी में जुटे है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पिछले एक सप्ताह से रैली को सफल बनाने को लेकर विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई दौर में बैठक कर चुके। इन सभी को भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं। इस रैली के लिए खास तौर पर छात्रों और युवाओं को बुलाया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस अपनी रैली जयपुर के बड़े-बड़े मैदानों में करती आई है, लेकिन पहली बार अल्बर्ट हॉल पर राहुल गांधी की रैली रखी गई है। इसका मकसद है कि राहुल गांधी की रीलॉन्चिंग को यादगार बनाया जा सके।

पिछले कई दिनों से जयपुर में रह कर रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की रैली के बाद राहुल गांधी एक बार फिर से कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए सक्रिय होंगे। जयपुर के बाद भोपाल, मुंबई और रायपुर में भी राहुल गांधी की रैलियां होंगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ से कहा गया है कि रैली के माध्यम से सीएए को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया जाएगा, लेकिन इस रैली को यह रूप ना दिया जाए कि रैली सीएए के खिलाफ है। रैली में शामिल होने वाले नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में महंगाई और बेरोजगारी को मुख्य रूप से उठाएं, उसके बाद सीएए पर बात करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!