Breaking News :
>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी ने उपचुनाव और नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड में थराली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव और नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने राज्य में पार्टी की गतिविधियों का विस्तार से ब्योरा दिया।

राहुल गांधी ने प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने और उक्त चुनावों में पूरी ताकत से जुटने पर जोर दिया। कांग्रेस थराली विधानसभा सीट पर उपचुनाव और नगर निकाय चुनावों को अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव के नजरिये से अहम मान रही है। पार्टी को यह भी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर अब ज्यादा दिनों तक असरदार नहीं रहने वाली। लिहाजा प्रदेश में इन चुनावों में कांग्रेस को एकजुटता के साथ जुटने की नसीहत राहुल गांधी ने दी।

प्रदेश के लिए कांग्रेस के नए प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के साथ राहुल की यह पहली बैठक थी। खास बात ये भी है कि राहुल के साथ होने वाली इस मुलाकात में पार्टी के अन्य दिग्गजों को न्योता देने के बजाय सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को तरजीह मिली। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल उत्तराखंड में पार्टी की जमीनी हकीकत की थाह लेना चाह रहे हैं। इस वजह से उन्होंने प्रदेश में संगठन और विधानमंडल दल की अगुआई करने वालों से फीडबैक लिया।

थराली उपचुनाव और फिर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन किसी भी स्तर पर ढुलमुल न रहे, इसे लेकर उक्त दोनों नेताओं को हिदायत दी गई। इन चुनावों में पार्टी कामयाबी की राह तलाश रही है। पार्टी की मंशा पूरी हुई तो अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भी बढ़े मनोबल के साथ भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। संपर्क करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ थराली के साथ ही नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी अगले वर्ष लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट गई है।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने को कहा है। पार्टी में किसी तरह की गुटबंदी से इन्कार करते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस विधानमंडल दल नेता और प्रदेश अध्यक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनावों में पार्टी को कामयाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि थराली में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी स्वच्छ छवि के चलते मजबूत स्थिति में हैं। इसी वजह से सत्तारूढ़ भाजपा को अपना प्रत्याशी तय करने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!