Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

बांदीपुर टाइगर रिजर्व ट्रैफिक बैन के खिलाफ विरोध में आए राहुल गांधी

आकाश ज्ञान वाटिका। पर्यावरण व वन्‍यजीवों की सुरक्षा को लेकर बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजर रहे एनएच 766 पर रात नौ बजे से शाम छह बजे के बीच ट्रैफिक पर रोक लगा दी गई है। इस रोक का उद्देश्य वन्यजीवों को होने वाली परेशानियों को कम करना है। लेकिन स्‍थानीय लोगों की ओर से इसका सख्‍त विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बांदीपुर ट्रैफिक बैन के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया। सिलसिलेवार ट्वीट कर उन्‍होंने केंद्र व राज्‍य सरकार से पर्यावरण की रक्षा करते हुए स्थानीय समुदाय के हितों का ध्यान रखने का आग्रह किया।

अगस्‍त में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वायनाड में पिछले पांच दिनों से व्‍यापक तौर पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कोर्ट ने फैसले में कहा है कि जंगल से गुजरने वाली सड़कों पर रात के समय ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दें। इसी रोक को हटाने की मांग को लेकर सुल्‍तान बाथेरी में 25 सितंबर से पांच युवा संगठन अनिश्‍चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरने वाले मार्ग पर ‘एलिवेटेड’ राजमार्ग बनाए जाने का समर्थन किया था।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजर रहे एनएच-766 पर रात को ट्रैफिक पर लगाए गए रोक को हटाया जाए। रविवार को ट्वीट कर राहुल गांधी ने बताया कि बांदीपुर रिजर्व से गुजर रहे एनएच पर नौ घंटे के ट्रैफिक पर लगे रोक से केरल और कर्नाटक के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांधी ने केंद्र व राज्‍य सरकार से कहा कि

 “मैं एनएचएच-766 पर लगाए गए 9 घंटे की ट्रैफिक बैन के खिलाफ 25 सितंबर से अनश्चितकालीन धरने पर बैठे युवकों के साथ खड़ा हूं। इससे केरल और कर्नाटक के लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।”

“मैं केंद्र और राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि पर्यावरण की रक्षा करने की हमारी साझा जिम्मेदारी को निभाते हुए स्थानीय समुदाय के हितों का भी ध्यान रखें।”      ——- वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्वीट

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!