Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
खेल-जगतताज़ा खबरें

आगामी श्रीलंका दौरे के लिए पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने के बाद टीम को मेजबान के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा लिमिटेड ओवर सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं उनका जगह ओपनर शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। मुख्य कोच रवि शास्त्री भी सीरीज के दौरान इंग्लैंड में होंगे इसी वजह से उनकी जिम्मेदारी पूर्व दिग्गज और एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ की दी गई है।

गांगुली ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए इस बात को पक्का किया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री की गैर मैजूदगी में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। गांगुली ने कहा, राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कोच होंगे।

श्रीलंका दौरे के लिए आइपीएल में अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाले रितुराज गायकवाड को चुना गया है। पहली बार उनका चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे पर उनको डेब्यू करने का मौका मिलेगा। द्रविड़ की कोचिंग में इंडिया ए की तरफ से खेल चुके रितुराज ने इस मौके को बेहतरीन अवसर बताया। उन्होंने कहा, यह मौका सीमित होने वाला है लेकिन मैं इस छोटी सी यात्रा से जितना ज्यादा हो सके सीखने की कोशिश करूंगा। इस ग्रुप में काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं और सबसे बड़ी बात कि एक बार फिर से मुझे राहुल सर के साथ जुड़ने का मौका मिलने वाला है।

[box type=”shadow” ]श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम:

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, रितुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्रा सिंह चहल, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।

नेट गेंदबाज : इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरनजीत सिंह[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!