Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए। वह उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

रविवार को राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सभी 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुष्कर मंत्रिमंडल में पिछली तीरथ सरकार के सभी मंत्रियों को जगह मिली।

तीन स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों डा धन सिंह रावत, रेखा आर्य और स्वामी यतीश्वरानंद का कद बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण करने वाले अन्य मंत्रियों में सतपाल महाराज, डॉ० हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। भाजपा विधायक दल की बीते रोज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में खटीमा से दूसरी बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर मुहर लगाई गई थी।

युवा चेहरे को मुख्यमंत्री पद पर तरजीह देने के पार्टी के फैसले से बीते रोज कुछ वरिष्ठ विधायक खफा हो गए थे। उनके शपथ ग्रहण से कन्नी काटने की चर्चा रही। रविवार दिनभर शपथ ग्रहण से पहले वरिष्ठों के मान-मनुहार का सिलसिला चला

पुष्कर सिंह धामी ने नाराज बताए जा रहे सतपाल महाराज से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। नाराजगी दूर होने के बाद मुख्यमंत्री के साथ ही सभी वरिष्ठ विधायक राजभवन पहुंचे।

राजभवन में सवा पांच बजे शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह करीब 20 मिनट चला। संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया।

“प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। युवाओं का प्रतिनिधित्व करता हूं। उनकी समस्याओं की जानकारी है। नौजवानों को रोजगार और उन्हें साथ लेकर चला जाएगा। सरकार के रूप में नहीं, बल्कि जनता के साझीदार के रूप में काम करूंगा।” : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, अजय टम्टा व नरेश बंसल, कांग्रेस विधायक राजकुमार, भाजपा के कई विधायक, शासन के आला अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!