Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डहरिद्वार

हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर जनता का अहित नहीं होने दिया जाएगा : त्रिवेंद्र सिंह रावत

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब हरिद्वार के संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 अप्रैल 2024, हरिद्वार। लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में बनने वाले कॉरिडोर को लेकर किसी तरह की आशंका नहीं है और ना ही इस कॉरिडोर से जनता को कोई नुकसान होने वाला है। कॉरिडोर को लेकर जनता किसी भी तरह की कोई आशंका ना रखें। जनता का अहित नहीं होने दिया जाएगा। रावत प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वे हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र में नया सिडकुल विकसित करवाएंगे। रावत ने कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान लागू की गयी विकास योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास और जनसुविधाओं के लिए कई कदम उठाए।

उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री कार्यकाल में पहाड़ी गायों की दूध देने की क्षमता को बढ़ाने के लिए के राज्यके पार्वतीय जिले चंपावत में फार्म हाउसा में एक केंद्र स्थापित किया गया था और बदरी गाय के रूप में पहाड़ी गाय का पेंटेंट कराया। इस गाय की क्षमता बढ़ने के बाद के यह पर्वतीय गाएं प्रतिदिन 4 से 5 लीटर दूध दे रही है। जिससे गाय पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग के ढांचे को न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाया।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि चार साल मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए। जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र अटल आयुष्मान योजना, हरिद्वार में मेडिकल कालेज की स्थापना, जच्चा बच्चा सुपर स्पेशसलिटी हाॅस्पिटल, भूपतवाला में तीस बेड का अस्पताल, रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना, देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण, हरिद्वार और लालढांग में डिग्री कालेज का निर्माण करने के साथ निजी क्षेत्र के साथ मिलकर स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए।

रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने अनाथालयों में पलने वाले बच्चों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया। हरिद्वार में आश्रम अखाड़ों पर लगाए जा रहे व्यवसायिक कर को समाप्त कर उन्हें गृहकर के अंतर्गत लगाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम का विस्तार कर उसमें शामिल किए गए क्षेत्रों को दस साल तक गृहकर में छूट का प्रावधान किया गया। हरिद्वार में अंडरग्राउंड बिजली और रसोई गैस पाईपलाइन योजना लागू की गयी। शहर को जाम से बचाने के लिए रिंग रोड़ का निर्माण चल रहा है। कई फ्लाईओवर बनाए गए हैं। हाकी खिलाड़ी वदना कटारिया के नाम पर स्टेडियम का निर्माण किया गया। प्रदेश में धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के फलस्वरूप प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। खानपुर क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की जाएगी। हरिद्वार जिले में जनसंख्याकी बदलाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक लाकर इस संबंध में बड़ी पहल की है। बड़ी तादाद में जमीनों को भी मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्याकी बदलाव को रोकने के लिए सामाजिक चेतना जरूरी है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुष्प गुच्छ भेंट किया‌ और कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रजनीकांत शुक्ला ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!