Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन में नगर निगम क्षेत्र में अन्य पिछड़े वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में आयोजित हुई जनसुनवाई/बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, हरिद्वार। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव/अपर सचिव, पंचायतीराज, उत्तराखण्ड बी.एस. वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सी०सी०आर०) में नगर निगम क्षेत्र में अन्य पिछड़े वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में जनसुनवाई/बैठक आयोजित हुई।

आयुक्त नगर निगम दयानन्द सरस्वती ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बैठक/जनसुनवाई में नगर निगम हरिद्वार के समस्त वार्डों के सम्बन्ध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने जनसुनवाई/बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा नगर निगम क्षेत्र में अन्य पिछडे वर्ग के सर्वेक्षण कार्यवाही के प्रकरण में निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अन्य हितबद्ध जन सामान्य के साथ नगर निगम, हरिद्वार के अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया तथा दिशा-निर्देश दिये।
मेला नियंत्रण भवन (सी०सी०आर०) परिसर पहुँचने पर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव/अपर सचिव, पंचायतीराज, उत्तराखण्ड सहित अन्य महानुभावों का पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर सदस्य सचिव ओमकार सिंह, उपनिदेशक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी देहरादून सुश्री चित्रा, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी सहित सम्बंधित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!