Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँ

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत

राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक में लिये गये कई अहम निर्णय

बैठक में आधा दर्जन कार्यक्रमों पर विभाग ने दिया प्रस्तुतिकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2026, देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये तथा 12वीं बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन दिया गया। उच्च शिक्षा के अंतर्गत एनईपी-2020 के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने की सहमति बनी। इसके अलावा देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय माॅडल अधिनियम एवं समर्थ पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।

सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि परिषद की बैठक में डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण, कैरियर एडवांसमेंट स्कीम, भारत दर्शन योजना हेतु प्रतिभागियों का चयन, महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रमों का संचालन, परीक्षा परीणामों संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निवारण, स्वायत्तशासी एवं आदर्श महाविद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का निरीक्षण, प्राध्यापकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उन्नयन हेतु प्रतिभागिता, संचालित पाठ्यक्रमों का निर्माण एवं संचालन, एंटी ड्रग सेल का गठन आदि पर चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

डाॅ. रावत ने बताया कि परिषद की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जायेगी। जिसमें एनईपी-2020 के सभी प्रावधानों, महाविद्यालयों को स्वायत्तता प्रदान करने, शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही परीक्षा की सुचिता बनाये रखने, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने, देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रशिक्षण देने, संकाय विकास कार्यक्रम व भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम लागू करने के अलावा शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान चलाये जाने पर अहम निर्णय लिये जायेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी छह माह में प्रत्येक विश्वविद्यालय 5-5 व महाविद्यालय 2-2 सेमिनार आयोजित करेंगे, जिनके विषय अलग-अलग होंगे। जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं प्रदेश के मंत्री तथा दो-दो विषय विशेषज्ञ आमंत्रित किये जायेंगे। इसके अलावा प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में मां सरस्वती एवं विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की जायेगी। साथ ही आगामी 10 से 15 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान को अपने संस्थान के आस-पास तिरंगा यात्रा निकालनी होगी, जिसमें छात्रों के साथ ही शिक्षक व कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे

बैठक में उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन, जयपाल चैहान, पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी, सचिव उच्च शिक्षा बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, कुलपति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. तृप्ता ठाकुर, कुलपति एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो. भानु दुग्गल, कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्याल प्रो. अम्बरीश महाजन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली, नोडल पीएम-ऊषा डाॅ. अनीता रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!