Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट, कोई समझौता नहीं- डीएम सविन बंसल

समस्त स्मार्ट टाॅयलेट पब्लिक के लिए खोले,कोई भी न मिले बंद

देहरादून। जिलाधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी सविन बंसल ने चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के अन्र्तगत संचालित कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट इसी दिशा में कार्य करें पूरी टीम।

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने निमार्णधीन ग्रीन बिल्डिंग का वर्कप्लान लेबर प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए, जिस पर सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी बगले झांकते नजर आए तथा ठीक प्रकार से जानकारी नही दे। इस उन्होंने निर्देशित किया कि अगली बैठक में समस्त प्लान के उपस्थित रहें। साथ ही एजीएम स्मार्ट सिटी लि0 को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा की एक्सपर्ट तथा नाॅन की एक्सपर्ट की सूची प्रस्तुत करने तथा मोके पर प्रतिदिन अनुबन्ध के अनुसार श्रमिक है अथवा नही की रिपोर्ट तलब की ।

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि0 के अन्तर्गत संचालित समस्त कैमरों की अद्यतन स्थिति खराब कैमरों की लोकेशन/जीओ टैगिंग संग विवरण खराब रहने का पूर्ण कारण सहित रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों ने कहा कि मालवेयर वायरस एटैक से कैमरे बाधित हुए है, जिस पर उन्हेांने कहा कि करोड़ो के प्रोजेक्ट मालवेयर एटैक से सुरक्षा के पूर्व में ही प्रभावी इंतजाम होने आवश्यक है। एजीएम वित्त एवं एजीएम आईटी को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए खराबी के पूर्ण कारणों का विवरण देने हेतु किया निदेशित। पुलिस विभाग के सभी कैमरे इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एडं कन्ट्रोल सिस्टम से जोड़ने के निर्देश दिए, इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक यातायात से समन्वय करने के निर्देश स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारियों को दिए। साथ ही एसीओ स्मार्ट सिटी लि0 को निर्देशित किया स्मार्ट सिटी लि0 अन्तर्गत बनाए गए स्मार्ट टाॅयलेट अच्छी कंडिशन में हो तथा जनमानस के लिए खुले हों निरीक्षण के दौरान कोई भी टाॅयलेट बंद न दिख यह सुनिश्चित कर लिया जााए तथा टायलेट की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में फोटोग्राफी सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया।

शहर में यातायात प्रबन्धन एवं चैक चैराहों को स्थानीय लोक संस्कृति एवं पारम्परिक शैली में विकसित करने के महत्वाकांशी प्राजेक्ट को धरातल पर उतारने में आ रही धन की बाधा को डीएम की पहल से फंण्ड की व्यवस्था की गई अब स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किये जाएंगे विकसित। यातायात सुगमता तथा चैराहों के लोक संस्कृति एवं पारंपरिकता से जोड़ते हुए विकसित किये जाने के कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण के उपरान्त इस पर त्वरति कार्य होना है।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी की बसों का भुगतान एआरटीओ एवं एजीएम स्मार्ट सिटी की सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही किया जाएगा इसके लिए उन्होंने बस का जीपीएस डेटा प्रस्तुत करने तथा बस संचालन की माॅनिटिरिंग करने को निर्देशित किया। साथ ही जनमानस से अनुरोध किया यदि निर्धारित रूट पर बस नही आती है तो स्मार्ट सिटी के टोलफ्री नम्बर पर इसकी सूचना देें। साथ ही निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी अन्तर्गत बने 66 बस स्टाॅप पर लगी 66×5 हाईटेक डिजीटल डिवाईस की क्रियाशीलता की एजीएम आईटी डीडीएमओ की संयुक्त सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करगें इसके बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी ने अधिकारियों को निर्देशित किया मैक्स अस्पताल से मसूरी डायवर्जन तक, दिलाराम चैक, साईमंदिर तिराहा के सुधारी करण कार्य तथा घंटाघर के चारो ओर से आने वाली सड़कों पर स्टापेज साईन, जेब्रा क्रासिंग, स्पीड़ बे्रकर आदि कार्य स्मार्ट सिटी अन्तर्गत तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही पिं्रस चैक से लालपुल, आईएसबीटी, तक डेªनेज के शार्ट टर्म कार्य कराने के निर्देश दिए। लांग टर्म कार्य सम्बन्धित एजेंसियों द्वारा किये जाएंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथ पाल सिंह, एजीएम स्मार्ट सिटी कृष्णा चमोला, सहित स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी कार्मिक एवं सम्बन्धित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!