Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

13 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनावी हुँकार भरने पहुँचेंगी प्रियंका गाँधी

हरिद्वार और पौड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगी चुनावी प्रचार 

अभी राहुल गाँधी की चुनावी रैली का कार्यक्रम नहीं हुआ तय 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 अप्रैल 2024, देहरादून। कांग्रेस के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रियंका गाँधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड पहुँचेंगी। प्रियंका हरिद्वार और पौड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गाँधी की चुनावी रैली का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ है। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से कांग्रेस का कोई प्रमुख राष्ट्रीय नेता अब तक प्रचार को उत्तराखंड में नहीं आया। घोषणा से पूर्व जरूर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून में सभा की थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

रामनगर और रुड़की में होंगी प्रियंका की जनसभा
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी की उत्तराखंड में प्रस्तावित जनसभाएं तय हो गई हैं। प्रियंका 13 अप्रैल को पहले गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और इसी दिन दोपहर बाद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में जनसभा संबोधित करेंगी।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गाँधी दिनांक 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में रूड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

जोशी ने बताया कि प्रियंका गाँधी इस दिन पहले प्रातः 11: 50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) में जनसभा करेंगी, इसके बाद वो अपरान्ह तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वो यहीं से नई दिल्ली को प्रस्थान कर देंगी। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गाँधी की चुनावी जनसभा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोरदार तैयारियां शुरू की दी हैं। इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इन चुनावी जनसभाओं को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!