Breaking News :
>>महिला प्रीमियर लीग 2025- आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र >>एलटी पद पर चयनित 1317 शिक्षकों को एक माह के भीतर मिलेगी नियुक्ति >>पंचायत में मुस्तादी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी- महाराज>>महाकुंभ में सफाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये का बोनस – मुख्यमंत्री योगी >>धनुष की आगामी फिल्म “कुबेरा” की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म >>प्रदेशभर में झमाझम बरस रहे मेघ, मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज >>दुनिया के लिए यादगार बना महाकुंभ, इन बड़े उद्योगपतियों से लेकर सितारों तक ने आस्था की पावन नगरी में लगायी डुबकी >>क्या आप भी कई घंटो तक बैठकर करते हैं ऑफिस में काम, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान>>ऋषिकेश में 1 मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का होगा आयोजन>>मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव दम्पतियों को दी बधाई>>परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार- महाराज>>मुख्यमंत्री धामी से न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात >>प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी>>रोजाना सुबह खाली पेट पिएं टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे>>भवन निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नियमों का सख्ती से किया जाए पालन- मुख्य सचिव >>महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास>>दो मई को विधि- विधान से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट >>महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के साथ ही आज महाकुंभ 2025 का हो जाएगा समापन >>मानकों पर खरे विद्यालयों का होगा उच्चीकरण – डॉ. धन सिंह रावत
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरेंगी, प्रियंका गाँधी वाड्रा – मथुरा में करेंगी किसान पंचायत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी। प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के करीब एक दर्जन नेता भी किसान पंचायत में कृषि कानून से होने वाले नुकसानों के बारे में किसानों का समझाएंगे। प्रियंका करीब एक से डेढ़ घंटे के मध्य में मथुरा पहुंचेंगी।

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। इसी क्रम में उनका मंगलवार को मथुरा का दौरा है। जहां पर वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आग मथुरा में रहेंगी। मथुरा में वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी माथा टेकेंगी। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपना रही हैं। वह मथुरा के पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी।

कांग्रेस महासचिव के प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर रुख करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कान्हा की नगरी में प्रियंका वाड्रा ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर या कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक जा सकती हैैं। सोमवार को उनके निजी सचिव संदीप सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गूजर ने यहां पार्टीजनों के साथ मंथन कर कार्यक्रम को फाइनल किया। प्रियंका गांधी वाड्रा पालीखेड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की किसान पंचायत पहुंचेंगी। वहां संबोधन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।

कृषि कानूनों के विरोध में प्रियंका गांधी वाड्रा आज मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। महापंचायत पालीखेड़ा मैदान में है। प्रियंका के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं। महापंचायत के दौरान प्रियंका के साथ मंच पर कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।  इसमे कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए प्रियंका गांधी पूरी तरह से तैयार हैं। किसानों के मुददों अलावा वह पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दाम और कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठएंगी। वह सरकार को घरने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने देना नहीं चाहती हैं।

51 total views , 1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!