Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रीतम सिंह ने कहा, ‘विधानसभा सत्र के दौरान चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अधिनियम को रद करने के मुद्दे पर चर्चा की माँग की जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अधिनियम को रद करने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की जाएगी। मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों को सत्ता मद में लिए गए फैसलों पर रोलबैक करने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

विधानसभा सभागार में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अंदेशा जताया कि केंद्र सरकार की तर्ज पर ही राज्य सरकार भी विधानसभा में चर्चा से भाग सकती है। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों को रद करने के दौरान संसद में चर्चा नहीं कराई गई। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अधिनियम को वापस लेने का निर्णय सरकार ले चुकी है। विधानसभा सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान इस पर चर्चा की मांग कांग्रेस पुरजोर तरीके से करेगी। ऐसा हुआ तौ विधानसभा सत्र का औचित्य नहीं रहेगा

गैरसैंण में विस सत्र से भाग रहे युवा मुख्यमंत्री

गैरसैंण के बजाय देहरादून में विधानसभा सत्र को लेकर हामी भरने को लेकर निशाने पर आए प्रीतम ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र कराने से भागने के लिए युवा मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के साथ अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बावजूद वहां गर्मियों में एक भी दिन सरकार न चलाने और वहां शीतकालीन सत्र के औचित्य पर सवाल किए थे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में शीतकालीन सत्र कराने की स्थिति में वहां स्थायी राजधानी बनाने से कन्नी नहीं काटनी चाहिए। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने चुनाव घोषणापत्र में इस बारे में अपनी राय रखेगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में ढांचागत विकास के कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही कराए गए थे।

विधान परिषद पर नियमों के अध्ययन के बाद ही हो फैसला

विधान परिषद के गठन की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मांग पर उन्होंने कहा कि नियमों का अध्ययन करने के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। नियमों में शिथिलता दी जा सकती है तो इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण, गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने, भूमि कानून में संशोधन और देवस्थानम बोर्ड जैसे कानून बनाते वक्त भाजपा के एक भी सदस्य ने विधानसभा में इनके संबंध में अपना विरोध दर्ज नहीं कराया। अब अपने फैसलों पर रोलबैक करने पर भाजपा और उसके विधायक व मंत्री खुद की पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूमि कानून में संशोधन को भी वापस लेना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता की मांग के मुताबिक भूमि कानून बनाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!