Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2 मई को जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भारत में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो मई से जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वो करीब 25 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका ये तीन दिवसीय दौरा बेहद महत्‍वपूर्ण है। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस दौरान सात राष्‍ट्राध्‍यक्षों के आठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठके करेंगे। इस दौरे में वो विभिन्‍न देशों के व्‍यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे। इसका मकसद उन्‍हें भारत में निवेश को लेकर उत्‍साहित करना है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहले जर्मनी जाएंगे, उसके बाद डेनमार्क और फिर चार मई को वापसी में कुछ समय के लिए पेरिस में रुकेंगे। पीएम जर्मनी और डेनमार्क में एक-एक रात बिताएंगे। बर्लिन में वो सोमवार को ही भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के वोलेंटियर राजेश नायर का कहना है कि वो इस इवेंट को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। इसके पीएम मोदी के संबोधन के अलावा कुछ कल्‍चरल प्रोग्राम भी होंगे। नायर ने कहा कि जर्मनी में रहने वाले भारतीय पीएम मोदी को सुनने और देखने के लिए बेताब हैं।  

उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब रूस और यूक्रेन का युद्ध तीसरे माह में चल रहा है। इस जंग में दोनों को ही जानमाल का नुकसान उठाना पड़ा है। यूक्रेन की ही बात करें तो इस युद्ध की वजह से 40 लाख से अधिक लोग शरणार्थी हैं और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रूस और युक्रेन युद्ध के चलते पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। भारत पर भी इसको लेकर जबरदस्‍त दबाव है। भारत चाहता है कि इस मसले का समाधान बातचीत से किया जाना चाहिए। इस मसले पर यूएनजीए और सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ लाए प्रस्‍ताव पर वोटिंग से भारत नदारद रहा है। भारत ने इस मुद्दे पर तटस्‍थ रहने का फैसला किया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!