Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का करेंगे उदघाटन

मुख्यमंत्री योगी तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी रहेंगे मौजूद

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, लखनऊ उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को लेकर बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर प्रदेश के बुनियादी विकास के बड़े अंग रोड कनेक्टिविटी पर अपना ध्यान सत्ता संभालने के पहले दिन से ही केंद्रित किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 16 जुलाई को जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का उदघाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से नई दिल्ली से चलकर 10:30 बजे कानपुर में वायु सेना के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके पांच मिनट बाद पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा पहुंचेंगे। यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सात हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर में 12 बजे करीब इसका शुभारंभ करेंगे। इस समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। चित्रकूट के भरतकूप के गोंड़ा गांव से इटावा के कुदरैल तक 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह को लेकर जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा के पास पांच किलोमीटर के क्षेत्र को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रधानमंत्री दोपहर 12:45 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में रहेंगे। जालौन में वह कुल डेढ़ घंटे का समय गुजारेंगे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण करेंगे। वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपराह्न 1.00 बजे जालौन से चलकर 1:45 बजे कानपुर पहुंचेंगे। 1:50 बजे वह विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जालौन जिले के उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एकसप्रेसवे जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही 29 फरवरी 2020 को इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के अंदर पूरा किया है। कुल 296 किलोमीटर लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की लागत करीब 14,850 करोड़ रुपया आई है। चार लेन के इस एक्सप्रेसवे को आगे छह लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। चित्रकूट के भरतकूप से इटावा के कुदरैल तक एक्सप्रेसवे आने के बाद इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में मिला है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सात जिलों चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया तथा इटावा को जोड़ रहा है।

इसके लोकार्पण समारोह को भव्य रूप देने के लिए उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ होने का अनुमान है। सभी को व्यवस्थित तरीके से बैठाने के लिए अलग-अलग ब्लाक तैयार किए गए हैं। किस ब्लाक में कौन लोग बैठेंगे, यह पहले से ही निर्धारित किया जा चुका है। उधर, पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय और डीएम चांदनी सिंह समेत आला अधिकारियों ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

बुंदेली धरा के विकास के सफर में एक और कड़ी जुड़ी

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के लिए विकास और रोजगार की नई राहें खोलने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। यह बुंदेली धरा के विकास के सफर में एक और कड़ी जुड़ी है। नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सत्ता संभालने के पहले दिन से ही देश तथा प्रदेश में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे पर बहुत ध्यान केंद्रित किया है। कनेक्टिविटी पर इस फोकस का अंदाजा रुपये के बजटीय आवंटन से लगाया जा सकता है। 2022-23 के बजट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को 1.99 लाख करोड़ रुपये अब तक का सबसे अधिक है। रुपये के आवंटन की तुलना में यह करीब 550 प्रतिशत से अधिक की छलांग है। 2013-14 में यह आंकड़ा 30,300 करोड़ था। बीते सात वर्ष में राजमार्ग तथा एक्सप्रेसवे की लंबाई लगातार 50 प्रशित बढ़ी है। अप्रैल 2014 तक देश में यह 91,287 किमी से 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 31 दिसंबर 2021 तक करीब 1,41,000 किमी हो गई है। 2020-21 में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति 12 किमी प्रति दिन से बढ़कर 37 किमी प्रति दिन हो गई है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!