Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो जिलों, बाराबंकी व कौशांबी में करेंगे चुनावी सभा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चरणवार प्रचार कार्यक्रम को गति देने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को प्रदेश में दो जिलों में चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी पहले बाराबंकी में सभा करेंगे। इसके बाद वह कौशांबी में जनता को संबोधित करेंगे। इन दोनों जिलों में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के राम स्नेही घाट में करीब 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा से पीएम मोदी बाराबंकी के साथ ही अयोध्या तथा पास के अन्य जिलों पर भी असर डालेंगे। उनकी सभा में कई विधानसभा सीटों के उम्मीदवार के साथ कार्यकर्ता भी एकत्र होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल का द्वार कहे जाने वाले बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में बाराबंकी व अयोध्या संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इनका जनसभा स्थल दरियाबाद विधानसभा के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव में है। यहां पर प्रधानमंत्री का करीब 12 बजे आगमन का कार्यक्रम है। 2017 के विधान सभा चुनाव के दौरान बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली हुई थी। जिसके बाद यहां की छह में से पांच सीटें भाजपा को मिली थीं। इसमें भी दरियाबाद से सतीश चंद्र शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 50 हजार से अधिक वोट से शिकस्त दी थी, जो जिले की सबसे बड़ी जीत थी।

बुद्ध की नगरी कौशांबी में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी : 

प्रधानमंत्री मोदी बुद्ध की नगरी कौशांबी से आज पांच विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन के पीछे मैदान में होगी। जनसभा में कौशांबी की तीन विधानसभा सीटों के अलावा चित्रकूट जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब तीन बजे कौशांबी पहुंचेंगे। यहां के पुलिस लाइन के पास मैदान में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशियों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य के पक्ष में सभा करेंगे। एक लाख से अधिक क्षमता वाले ग्राउंड पर सभास्थल बनाया गया है। इसके पीछे भाजपा के पदाधिकारियों का तर्क है कि इसी जनसभा से चित्रकूट जनपद के प्रत्याशियों को भी जोड़ा गया है। चित्रकूट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री के सभास्थल के लिए चायल के विधायक संजय गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंझनपुर से प्रत्याशी लाल बहादुर, चायल प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, चित्रकूट के प्रत्याशी व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अविनाश चंद्र द्विवेदी, सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी आदि शीर्ष व राज्य स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों को हेलीपैड पर स्वागत करने का मौका दिया गया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!