Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे मेगा रोड शो

आकाश ज्ञान वाटिका, शुनिवार, 6 मई 2023, बेंगलुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु में मेगा रोड शो कर रहे हैं, जो कि 26 किलोमीटर का है। प्रधाननमंत्री मोदी इस दौरान सुनहरी पगड़ी में सबको आकर्षित करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें करीब 10 लाख लोगों के हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधाननमंत्री मोदी का डे प्लान

  • ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा
  • सुबह 10 बजे से 1:30 बजे तक रोड शो
  • 26 किलोमीटर का रोड शो होने की उम्मीद
  • 28 में से 19 विधानसभा क्षेत्रों को किया जाएगा कवर
  • दोपहर 3 बजे बादामी में जनसभा
  • शाम 5 बजे हावेरी में भी होगी जनसभा

बेंगलुरु में आज होने वाला पीएम मोदी का रोड शो न्यू थिप्पसंद्रा में केम्पे गौड़ा प्रतिमा से शुरू हो गया है। कुल 26 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए ये रोड शो ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर जा खत्म होगा। खास बात ये है कि भारतीय जनता पार्टी ने इसका नाम “नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम,” (हमारा बेंगलुरु, हमारा गौरव) रखा है।

शुक्रवार को पीएम मोदी के इस रोड शो की जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य में 6 और 7 मई को रोड शो करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 7 मई को होने वाली नीट की परीक्षा में स्टूडेंट्स को असुविधा न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री की तरफ से बीजेपी के कुछ कार्यक्रमों में बदलाव करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहले 6 मई को 10 किलोमीटर का रोड शो और 7 मई को 26 किलोमीटर का रोड शो कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव किए गए हैं। अब 6 मई को दक्षिण बेंगलुरु के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक के बीच 26 किमी तक रोड शो किया जाएगा।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता इस बार वोट डालेंगे। कर्नाटक में महिला वोटर्स की संख्या 2.59 करोड़ है जबकि पुरुष वोटर्स 2.62 करोड़ हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!