Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

शिव की काशी को ‘रुद्राक्ष’ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार सुबह 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को रुद्राक्ष कन्वेंंशन सेंटर समेत 1475 करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं। हालांकि, पहले बजट 1583 करोड़ के करीब था मगर 100 करोड़ की जल निगम की परियोजनाओं की रूपरेखा तय न होने की वजह से अंतिम समय में इसे आगे के लिए सुरक्षित कर दिया गया। इस प्रकार अब कुल 1475 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ही लोकार्पण और शिलान्‍यास प्रधानमंत्री द्वारा आज गुरुवार को किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लगभग 5 घंटे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। दोपहर में बीएचयू आइआइटी के टेक्नो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम बीएचयू में नवनिर्मित एमसीएच विंग में चिकित्सकों और कोरोना वारियर के साथ कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री जापान के सहयोग से 186 करोड़ की लागत से निर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद़्घाटन करेंगे। यहीं से जापानी प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी में काशी के प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। इसके बाद करीब 3:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

रुद्राक्ष में आयोजन के दौरान जापानी दूतावास के मेहमान सुजुकी सातोषी राजदूत जापान, चीकागे सुजुकी (पत्नी), कियोस काजुहीरो (काउंसर), ओदा आकारी (सचिव) मौजूद रहेंगे। वहीं जायका के आमंत्रित प्रतिनिधि मात्सूमोतो कात्सुओ (मुख्य प्रतिनिधि), आकामिन केंगो (वरिष्ठ प्रतिनिधि), एमपी सिंह (मुख्य विकास परियोजना अधिकारी) भी रहेंगे। जबकि पीएमसी के सदस्य आबे रेइको (अध्यक्ष), डॉ० जॉयदीप दास (अभियंता), मोहित सिंह (वरिष्ठ अभियंता) के अलावा कार्यदायी कंपनी की ओर से ओता मासाताका (जनरल मैनेजर), अरुण कुमार मिश्रा (मैनेजर), गणेश गोयल (सीनियर मैनेजर) आदि मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह 10.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और यहां से 10.50 बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से सुबह 11.00 बीएचयू आइआइटी टेक्नो ग्राउंड पर जाएंगे। ग्राउंड से 12.10 एमसीएच विंग रवाना होंगे। यहां से दोपहर 1.30 बजे संपूर्णानंद संविवि जाएंगे। 1.40 बजे रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे और रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्य परियोजनाएं :

  • केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नीकल इंस्टीट्यूट (सिपेट) का स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट सेंटर (सीएसटीसी) महगांव में – 48.14 करोड़
  • आइटीआइ महगांव – 14.16 करोड़
  • राजघाट प्राथमिक विद्यालय आदमपुर जोन – 2.77 करोड़
  • सिस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना – 108.53 करोड़
  • ट्रांस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना – 19.49 करोड़
  • वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भेलूपुर सोलर पावर – 17.24 करोड़
  • सिस वरुणा में पेयजल संचालन पर कार्य – 7.41 करोड़
  • कोनिया घाट क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने से जुड़ी परियोजना – 15.03 करोड़
  • नगर के घाट पर पंपिंग स्टेशन, सीवेज पंपिंग आदि – 9.64 करोड़
  • कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 0.8 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट-5.89 करोड़
  • मुकीमगंज व मछोदरी क्षेत्र में सीवर लाइन परियोजना – 2.83 करोड़
  • लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अरबन प्लेस मेकिंग – 8.50 करोड़
  • करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में मैंगो एवं वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण – 15.78 करोड़
  • पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर इकाई का कार्यालय भवन – 26.70 करोड़
  • रायफल एवं पिस्टल शूटिंग रेंज का निर्माण – 5.04 करोड़
  • 47 ग्रामीण संपर्क मार्ग कुल लंबाई 152 किलोमीटर का निर्माण, चौड़ीकरण – 111.26 करोड़
  • जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर नल योजना- 428.54 करोड़।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!