Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

7 दिसंबर को गोरखपुर आयेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री करीब दो घंटा 15 मिनट गोरखपुर में रहेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, गोरखपुर। हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा स्थापित खाद कारखाना तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का लोकार्पण करने सात दिसंबर को गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब दो घंटा 15 मिनट गोरखपुर में रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एसपीजी की टीम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंच जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री 7 दिसंबर को दोपहर बाद करीब 12.25 बजे विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर करीब 12.50 बजे फर्टिलाइजर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से मुख्य मंच तक जाएंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न एक से 2.15 बजे तक मंच पर मौजूद रहेंगे और एम्स एवं खाद कारखाना का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। अपराह्न करीब 2.20 बजे फर्टिलाइजर स्थित हेलीपैड से रवाना होकर प्रधानमंत्री 2.35 बजे एयरपोर्ट पहुुचेंगे और वहां से पांच मिनट बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री राप्तीनगर स्थित दूरदर्शन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अर्थ स्टेशन एवं तीन एफएम रिले केंद्र का लोकार्पण करेंगे। गोरखपुर में ही रात्रि विश्राम करने के बाद अनुराग ठाकुर मुख्यमंत्री के साथ महाराणा प्रताप इंटर कालेज के मैदान में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे दूरदर्शन केंद्र का शुभारंभ

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और राप्तीनगर स्थित दूरदर्शन केंद्र पहुंचेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। केंद्रीय मंत्री भी रात्रि विश्राम गोरखपुर में ही करेंगे। शनिवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में शामिल होंगे। शाम चार बजे अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 5 दिसंबर की सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

इस दौरान वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!