Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, सुशासन का पढ़ायेंगे पाठ

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2022, रविवार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा बुद्ध की महानरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में लैंड करने के बाद नेपाल रवाना होंगे। पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर कल लुंबिनी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा होगी। इसके बाद कुशीनगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल में करीब सात घंटा बिताने बाद शाम को चार बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर वापसी करेंगे। कुशीनगर में वह 15 मिनट तक महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल जाकर स्तूप का दर्शन करेंगे। इसके बाद कुशीनगर से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को 5:40 बजे लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उन्हें सुशासन का पाठ पढ़ायेंगे। यहीं पर मंत्रियों के साथ रात्रिभोज के बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर करीब चार घंटा रहने के बाद रात करीब नौ बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। पीएम मोदी का लखनऊ का दौरा यूँ ही नहीं है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी मिशन 2024 की तैयारी का आगाज उत्तर प्रदेश से ही कर रहे हैं और लखनऊ में कल मुख्यमंत्री आवास में उनकी मंत्रियों के साथ यह बैठक टानिक का काम भी करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर करीब 40 मिनट का समय रिजर्व रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। वह हर उस मंत्री से मिलेंगे और बातचीत करेंगे जो उनके समीकरण में फिट बैठेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ समारोह में पधारे पीएम मोदी से नई दिल्ली में सीएम तथा डिप्टी सीएम के अलावा कई मंत्री मिल चुके हैं। कल लखनऊ में पहली बार ऐसा होगा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्रियों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी बैठक करेंगे। इस दौरान वह मंत्रियों को सरकार चलाने का मंत्र देंगे। रात्रि के भोज के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर मंत्री से मिलेंगे और बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का लखनऊ आना इस मायने में भी अहम है कि भाजपा 2024 के लोकसभा की तैयारियों में जुटी है और वह उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष और नया संगठन मंत्री तलाश रही है। दरअसल देश में 2024 में आम चुनाव भी होने हैं और उस लिहाज से यूपी मोदी और भाजपा के लिए काफी अहम साबित होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ऐसे में अपना हर कदम काफी सोचसमझकर रखना चाहते हैं। अगले आम चुनाव के लिहाज से अहम है कि संगठन और सरकार में तालमेल बना रहे। इसके लिए उन चेहरों को भी खंगालने की कोशिश की जायेगी जो संगठन की कमान संभाल सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान प्रदेश में 37 वर्ष का रिकार्ड टूटा। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 52 मंत्री हैं। वर्ष की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और 41.29 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। योगी आदित्यनाथ राज्य में पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद 37 वर्षों में सत्ता में लौटने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!