Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

तमिलनाडु में PM मोदी ने रखी AIIMS की आधारशिला, कहा- सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं, जहां मदुरै में उन्होंने एम्स की आधारशिला रखी।  यहां लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं पर है। ‘आयुष्मान भारत’ योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘इस योजना के तहत गरीब से गरीब लोगों के लिए गंभीर बीमारी के इलाज की व्यवस्था की गई है।’

मुदरै में क्या बोले मोदी

स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस
पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत प्राथमिकता दे रही है ताकि सभी लोग स्वस्थ रहें और स्वास्थ्य देखभाल सस्ती हो। आज मैं मदुरै, तंजावुर और तिरुनेलवेली में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का उद्घाटन करके बहुत खुश हूं।’

बता दें कि 750 बिस्तरों वाला यह प्रस्तावित सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल 200 एकड़ की जमीन में बनेगा। इस पर करीब 1,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 2015-16 के बजट में ही तमिलनाडु में एम्स को मंजूरी दी गई थी। पीएम मोदी राजाजी मेडिकल कॉलेज मदुरै, तंजावुर मेडिकल कॉलेज और तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का भी उद्घाटन किया।

स्वच्छता पर जोर
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा किहम गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीवनस्तर में सुधार के लिए काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे। पीएम ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा, ‘ग्रामीण स्वच्छता 2014 में 38 फीसद से बढ़कर आज 98फीसद हो गई है। हमने पिछले चार वर्षों में 9 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए हैं, जिनमें से 47 लाख अकेले तमिलनाडु में बनाए गए हैं।’

मोदी का कांग्रेस पर हमला 
इस दौरान कांग्रेस पर इशारों में निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘केंद्र सरकार देश को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसने देश को धोखा दिया है या लूटा है, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। 50 वर्षों में जो काम शुरू न हो सका, उसे हमारी सरकार ने शुरू किया।’

दौरे का विरोध करने वालों को घेरा
पीएम मोदी ने अपने तमिलनाडु दौरे का विरोध करने वाले दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों द्वारा अपने निजी स्वार्थों के लिए तमिलनाडु में संदेह और अविश्वास का माहौल पैदा किया जा रहा है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ऐसी नकारात्मक बातों के प्रति सतर्क रहे। कोई भी ऐसा राजनीतिक विचार जो गरीबों का विरोध करता हो, वो किसी को कभी लाभ नहीं पहुंचा सकता।’

तमिलनाडु का दौरा खत्मकर वे केरल के लिए रवाना होंगे, जहां वे राज्य को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कहा जा रहा है कि पीएम दक्षिण भारत से भाजपा के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!