Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

प्रकृति (PRAKRITI) कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ मण्डल के विभिन्न नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में भ्रमण

आकाश ज्ञान वाटिका, ४ दिसम्बर, २०१९ देहरादून(सूचना)। वैज्ञानिकों, छात्रों एवं शिक्षकों को एक साझा मंच पर लाने और वानिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिक ज्ञान को समाज में विशेष रूप से छात्रों के माध्यम से साझा करने के उद्देश्य से वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में जवाहर नवोदय विद्यालय, लखनऊ मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रकृति (PRAKRITI) कार्यक्रम के अंतर्गत आज 4 दिसम्बर 2019 को भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के निदेशक अरुण सिंह रावत द्वारा सभी का स्वागत करते हुए संस्थान के इतिहास एवं संस्थान द्वारा की गई अनुसंधान उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। डा० ए.के. पाण्डेय, प्रभाग प्रमुख, विस्तार प्रभाग द्वारा सभा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग एवं गुणवत्ता पर विस्तार से जानकारी देते हुए विश्व में उनकी बढ़ती मांग के बारे में जानकारी दी गई। डा० एन. बाला, प्रमुख, वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन प्रभाव प्रभाग द्वारा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों और उपस्थित सभी को कार्बन उत्सर्जन एवं उनके गम्भीर दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों को संस्थान के संग्रहालयों, वनस्पति उद्यान, बांस वाटिका एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। डा० स्मिता नौटियाल, वैज्ञानिक, वन उपज प्रभाग द्वारा मंच संचालन किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!