Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे नामांकन दाखिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2022, सोमवार, नई दिल्लीराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीच टीआरएस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के विपक्ष समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव आज दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे।

यह रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • सिन्हा के समर्थन के लिए सुबह 11.30 बजे विपक्षी दल के नेता संसद भवन में एक अहम बैठक करेंगे।
  • दोपहर 12 बजे राज्यसभा सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय के बाहर विपक्ष एकजुट होगा।
  • दोपहर 12.15 बजे यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
  • नामांकन दाखिल करने के बाद दोपहर 1.15 बजे सिन्हा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

विपक्ष करेगा शक्ति प्रदर्शन

यशवंत सिन्हा के नामांकन के दौरान विपक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा। नामांकन के समय उन्हें समर्थन जताने के लिए एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एसपी नेता अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। इस दौरान सिन्हा का नाम सबके सामने रखने वालीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी रहेंगे। ममता राज्य में व्यस्त कार्यक्रमों के चलते मौजूद नहीं रहेंगी। इन सबके साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। विपक्ष के समर्थन की बात करें तो लगभग सभी विपक्षी दल यशवंत सिन्हा के समर्थन में खड़े हैं। हालांकि बसपा प्रमुख मायावती, बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने किनारा कर लिया है। दूसरी ओर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और और वाइएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी ने फिलहाल अपना समर्थन किया को नहीं दर्शाया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!