Breaking News :
>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आइटीबीपी रोड पर दलदल में तब्दील मछली तालाब का होगा कायाकल्प, मिनी झील में परिवर्तित करने की नगर निगम की है तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादूनदेहरादून के पाश इलाके आइटीबीपी रोड पर दलदल में तब्दील मछली तालाब को अब नगर निगम मिनी झील में परिवर्तित करने की तैयारी कर रहा है। तालाब का कायाकल्प कर यहां पर ऐसी झील बनाई जाएगी, जहां पर्यटक सिर्फ सैर-सपाटे का नहीं बल्कि बोटिंग का लुत्फ भी ले सकें। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि यह परियोजना नगर निगम के बजट से बनाई जाएगी और इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बन रही है।

गुरुवार को मेयर ने तालाब का निरीक्षण किया और कहा कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शिलान्यास करेंगे।

सीमाद्वार आइटीबीपी मुख्यालय के समीप नगर निगम की 35 बीघा जमीन पर मछली तालाब हुआ करता था। यह तालाब मौजूदा समय में दलदल बना हुआ है। भूमाफिया कई दफा यहां जमीन पर कब्जे की कोशिश भी कर चुके हैं। स्थानीय नागरिक महापौर से यहां किसी परियोजना को स्थापित करने की मांग कर रहे थे। इसके आसपास पाश इलाका है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भी आवास यहीं है।

नगर निगम ने यहां पीपीपी मोड में झील निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन किसी ने रूचि नहीं दिखाई। इस पर नगर निगम ने खुद अपने खर्च पर यहां का कायाकल्प करने की तैयारी कर ली है।

इसी क्रम में मेयर गामा ने गुरुवार को नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला और निगम के अन्य अधिकारियों समेत संबंधित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि आधुनिक विश्व स्तरीय मिनी झील का निर्माण यहां किया जाएगा, जो दून नगर का प्रमुख पर्यटक केंद्र बनकर उभरेगी।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत मछली तालाब का दलदल जब एक मिनी झील का चेहरा लेगा तो इसके कायाकल्प के साथ ही संपूर्ण क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर उभर सामने आएगा।

इस मिनी झील से पर्यटक आर्षित होंगे ही वहीं स्थानीय जनता के लिए भी रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। मेयर गामा ने निगम अधिकारियों को भूमि की सफाई कराने का निर्देश दिया। पहले चरण में चाहरदीवारी और मलबा उठाने का काम होगा, जबकि इसके बाद झील निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के वक्त वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह और अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर समेत पार्षद श्रीमती मीरा कठैत भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!