Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालपर्यटन

कोटी कालोनी, टिहरी गढ़वाल में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियाँ जोरों पर

24 नवम्बर से 28 नवम्बर 2023 तक प्रतापनगर एवं कोटी कालोनी में एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है

पैराग्लाइडरों द्वारा प्रतापनगर से टैकऑफ कर कोटी कालोनी में लेडिंग की जायेगी।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 नवम्बर 2023, टिहरी गढ़वाल। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् के तत्वाधान में जनपद क्षेत्रान्तर्गत 24 नवम्बर से 28 नवम्बर 2023 तक प्रतापनगर एवं कोटी कालोनी में एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। एक्रो फेस्टिवल में देश विदेश के 158 पायलटों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, जिसमें 50 विदेशी पायलट तथा 108 पायलट देश के विभिन्न राज्यों के शामिल हैं। इसके साथ ही कई गणमान्य अतिथियों द्वारा भी आयोजन में प्रतिभाग किया जायेगा। पैराग्लाइडरों द्वारा प्रतापनगर से टैकऑफ कर कोटी कालोनी में लेडिंग की जायेगी।

आयोजन के सफल संचालन को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे द्वारा मंगलवार को कोटी कॉलोनी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने अवगत कराया कि एक्रो फैस्टिवल हेतु टैक ऑफ और लेडिंग प्वाइंट को तैयार कर लिया गया। इसके साथ ही फेस्टिवल में अतिथियों के सुविधा हेतु उच्च कोटी मोबाईल टॉयलेट स्थापित करने से लेकर साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई। इसके साथ ही दोनों प्वाइंट्स पर इमरजेंसी हेतु चिकित्सा व्यवस्था के साथ ही झील में मेडिकल बोट व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था भी कर ली गई है। बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं एसडीएम टिहरी संदीप कुमार द्वारा भी लगातार आयोजन को लेकर निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा की जा रही है।

बैठक में जनसम्पर्क अधिकारी दिल्ली के.के. जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी मुख्यालय ब्रिजेन्द्र पाण्डेय, डीटीडीओ चमोली सोबत सिहं राणा, वरिष्ठ सहासिक खेल अधिकारी लता बिष्ट, नोडल अधिकारी मनोज जोशी, सहासिक खेल अधिकारी के.एस.नेगी, मंत्रा पैराग्लाइडिंग कम्पनी के तानाजी ताकवे, बलवन्त सिंह कपकोटी, क्षेत्रीय प्रबन्धक ग.म.वि.नि. वीरेन्द्र सिंह गुंसाई, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्जुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!