Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

18 से 44 वर्ष आयु तक के व्यक्ति आज से करा सकेंगे टीकाकरण हेतु पंजीकरण, जानिए कैसे करायें पंजीकरण ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, देहरादून। कोरोना की तेज होती रफ्तार के बीच अब 18-44 वर्ष आयु तक के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। राज्य में यह टीकाकरण अभियान 1 मई 2021 से शुरू होगा। इसमें अभी कुछ वक्त लग सकता है लेकिन टीकाकरण के लिए लाभार्थी आज से ही करा पंजीकरण सकते हैं। लगता है कि अपॉइनमेंट शेड्यूल करने का विकल्प उन्हें अभी नहीं मिलेगा। दिनांक व समय का चयन वह बाद में कर सकेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ0 सरोज नैथानी ने बताया कि लाभार्थी पंजीकरण करा सकते हैं। अभियान शुरू होते ही पंजीकरण की वरियता के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।

18-44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने के बाद केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती रहेगा। अभी केवल 44 वर्ष से ऊपर के ही व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। उसके बावजूद टीकाकरण केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसमें आने वाले दिनों में कई ज्यादा इजाफा होगा। डॉ. नैथानी ने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए टीकाकरण केंद्र बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में 10-11 टीकाकरण केंद्र संचालित होंगे। प्रदेश में इनकी संख्या एक हजार के करीब की जा रही है। जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जाएगा। यह बात ध्यान रहे कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग में वॉक-इन वैक्सीनेशन नहीं होगा। जैसे ही आप इन दोनों माध्यमों के जरिये रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन आएगा, जिसे आपको चेक करना होगा। अपॉइनमेंट मिलने के बाद वैक्सीन लगवाने के दौरान अपनी स्लिप और फोटो आइडी साथ लेकर जाना होगा।

18-44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा। कोविन प्लेटफॉर्म या आरोग्य सेतु एप के जरिये रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। टीकाकरण के लिए दस्तावेज प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और अपॉइनमेंट लेना अनिवार्य होगा।

कोविन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने का तरीका:

  • सबसे पहले CoWIN पोर्टल  http://www.cowin.gov.in पर जायें।
  • कोविन वेबसाइट  http://www.cowin.gov.in पर, रजिस्टर/साइन इन योरसेल्फ पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और गेट ओटीपी चुनें।
  • आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे अंकित करने के साथ कन्फर्म करें पर क्लिक करें।
  • टीकाकरण पृष्ठ पर रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो आइडी प्रूफ, नाम, लिंग और जन्म के वर्ष सहित अन्य विवरण डालें। रजिस्टर पर क्लिक करें।

आरोग्य सेतु एप के के माध्यम से पंजीकरण करने का तरीका:

  • आरोग्य सेतु एप खोलें, फिर होम स्क्रीन पर कोविन टैब पर क्लिक करें।
  • टीकाकरण पंजीकरण का चयन करें, फिर फोन नंबर, ओटीपी दर्ज करें।
  • वेरिफाई पर क्लिक करें, आपका पंजीकरण पृष्ठ खुल जाएगा।
  • कोविन पोर्टल के तरह सभी चरणों का पालन करें।

 

सम्बंधित जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/prateek-chauhan-of-apne-sapne-made-a-video-sandesh-for-vaccination/

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!