Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रेमनगर का पहला स्मार्ट पिंक एंड ग्रे-टॉयलेट तैयार

जनता को मिलेगी हाईटेक सुविधा, जल्दी होगा लोकापर्ण।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025, देहरादून। राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाओं देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में नगर निगम देहरादून द्वारा सिटी में हाईटेक पिंक और ग्रे स्मार्ट टॉयलेट बनाए जा रहे है। नगर निगम द्वारा प्रेम नगर मार्केट में महिलाओं के लिए हाईटेक पिंक टॉयलेट और पुरुषों के लिए ग्रे स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्दी ही इसे आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

आम नागरिक लोगों के लिए ये स्मार्ट टॉयलेट अत्याधुनिक तकनीकों और स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार किए गए है। जिससे स्थानीय निवासी, व्यापारियों, विक्रम और बस स्टैंड में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में राज्य के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में आधुनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निगम द्वारा निर्मित इन हाई टेक शौचालय की साफ सफाई की मॉनिटरिंग मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

इन शौचालय में पुरुषों के लिए तीन टॉयलेट सीट और महिलाओं के लिए चार टॉयलेट सीट की व्यवस्था है। विशेष तौर पर यात्रा कर रहे दिव्यांग जनों के लिए भी रेस्ट रूम की व्यवस्था है, जिसमें बैसाखी और व्हीलचेयर भी उपलब्ध है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस हाईटेक टॉयलेट में छोटे बच्चों के लिए फीडिंग रूम भी बनाया गया है जिसमें बच्चों के मनोरंजन हेतु लिए टीवी और खिलौने रखे गए हैं।

स्मार्ट हाईटेक शौचालय में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड मशीन, हेयर ड्रायर और इंटरनेट की वाई-फाई फैसिलिटी के साथ 24 घंटे सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। स्मार्ट टॉयलेट में ऑटोमेटिक सेंसर युक्त वाशवेशन के साथ डस्टबिन और हैंड ड्रायर की व्यवस्था भी राहगीरों के लिए रखी गई है। महिलाओं के इस पिंक टॉयलेट में विशेष तौर पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। मुख्य बाजार प्रेमनगर से यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए फर्स्ट एड, न्यूजपेपर स्टैंड, शू पॉलिश मशीन जैसी इत्यादि सुविधा मौजूद है। जल्द ही नगर निगम देहरादून द्वारा इस स्मार्ट हाईटेक टॉयलेट को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय होने से न केवल स्वच्छता में सुधार आएगा, बल्कि आम राहगीरों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री की पहल पर राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में बन रहे स्मार्ट और हाईटेक टॉयलेट स्वच्छ भारत मिशन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रेम नगर निवासी ऑटो संचालक नवीन कुमार सहानी ने बताया कि प्रेम नगर के मुख्य बाजार में काफी लोगों को शौचालय की समस्या से जूझना पड़ता था। मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही आज प्रेम नगर के मुख्य बाजार को एक स्मार्ट शौचालय मिला है। इससे यहां के राहगीरों और आम नागरिक को बडी सुविधा और राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह कम्युनिटी टॉयलेट की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए फर्स्ट हाईटेक पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है। प्रेम नगर के मुख्य बाजार पर ज्यादा रहागीरों के आवागमन को देखते हुए इस टॉयलेट का निर्माण किया गया है। इसमें सेल्फी पॉइंट से लेकर कई आधुनिक सुविधायें आम नागरिकों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह हाईटेक पिंक टॉयलेट बनकर तैयार है जल्दी ही उद्घाटन कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!