Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रेमनगर में पुस्ता गिरने की घटना पर लोक निर्माण मंत्री ने एनएच अधिकारियों को लगाई फटकार, सुनिए क्या कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रेम नगर स्थित पांवटा हाईवे को चौड़ा करने के बाद सड़क किनारे बनाए गए पुस्ते के ढह जाने के बाद औचक निरीक्षण करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर मौके पर मौजूद नेशनल हाईवे के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रेमनगर (देहरादून) पांवटा हाईवे को चौड़ा करने के दौरान लगभग 6 माह पूर्व सड़क के किनारे बने पुस्ते के ढह जाने को गंभीरता से लेते हुए, मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ-साथ लापरवाही बरतने पर नेशनल हाईवे के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश सहित वहाँ उपस्थित एन.एच. के अन्य अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हादसों को न्यौता देने वाली इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने क्षतिग्रस्त पुस्ते के आसपास मार्किंग और वैरीकेटिंग न लगाए जाने पर हादसे की आशंका को देखते हुए उपस्थित नेशनल हाईवे के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
उन्होंने कहा कि हम इसकी जाँच करेंगे, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सड़क के किनारे नालियों की साफ-सफाई होनी समय समय पर होनी चाहिए ताकि सड़क पर पानी न रुकेने पाये।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़कों पर जहाँ कहीं भी गड्ढे हो उनको तुरंत भरने के साथ-साथ सड़कों को सीधा सुगम और स्वच्छ रखा जाए। उन्होने बताया कि पुस्ते के ढह जाने के लिए कांट्रेक्टर ने अपनी गलती मानकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

ज्ञात हो कि हाल ही में पांवटा हाईवे प्रेमनगर में हल्की बारिश के पश्चात नेशनल हाईवे के किनारे 6 माह पूर्व बना पुस्ता ढह गया था जिसका निरीक्षण करने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज यहाँ पहुँचे थे।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए पुस्ते की गुणवत्ता की जाँच के भी निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर स्थानीय विधायक हरबंस कपूर के अलावा नेशनल हाईवे के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता रणजीत एवं अधिशासी अभियंता ओमपाल आदि मौजूद थे।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!