Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रीलिम्स पास युवाओं को मिलेंगे एक-एक लाख रूपये : डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट ने आर्थिक सहायता संशोधन प्रस्ताव को दी मंजूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2023, रविवार, देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं अर्म्ड फोर्सेज द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य कैबिनेट ने समूह ‘क’ व ‘ख’ की प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिये एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है, जबकि इससे पहले छात्र-छात्राओं को प्रिलिम्स पास करने पर 50-50 हजार की धनराशि दी जाती थी। अब तक इस योजना का लाभ प्रदेश के 300 से अधिक युवा उठा चुके हैं।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों के अभाव में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं सैन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में नई चेतना जगाने एवं सिविल सर्विसेज के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू की थी। जिस के तहत उक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के तौर 50-50 हजार की धनराशि दी जा रही थी। इस योजना के बेहतर परिणाम को देखते हुये राज्य सरकार ने अब इस धनराशि को बढ़ाकर एक-एक लाख कर दी है।

डॉ. रावत ने बताया कि योजना के तहत राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समूह ‘क’ व ‘ख’ की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 100 युवाओं को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी जबकि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समूह ‘क’ व ‘ख’ की प्रारम्भिक परीक्षा एवं आर्म्ड फोर्सेज के लिये एनडीए, सीडीएस, ओटीए, इंडियन नेवल एकेडमी, इंडियन एयर फोर्स एकेडमी के लिये आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा बशर्ते कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने राज्य के शिक्षण संस्थानों से ही संबंधित सेवा हेतु राज्य के शिक्षण संस्थाओं से ही अपनी न्यूनतम शैक्षणिक अहर्त संबंधी शिक्षा ग्रहण की हो।

इसके अलावा अभ्यर्थी को राज्य के स्थाई/ मूल निवासी होने के साथ ही अपनी स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण की हो। जबकि योजना का लाभ उन्हीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा जिनके पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख से अधिक न हो तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा आय प्रमाण पत्र प्रदान किया हो। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की अधिक भागीदारी बढ़ाने के दृष्टिगत उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से युवाओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!