Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम में में चयनित होने पर प्रखर चमोली को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा किया गया सम्मानित

भविष्य में अगर उनको कभी सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तो मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का एक-एक सदस्य उनके साथ खड़ा होगा : सचिन जैन

श्रीमती मधु जैन ने प्रखर चमोली के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि वह निरंतर नई ऊँचाइयों को छुयें और नित्य नए आयाम स्थापित करें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2022, गुरुवार, देहरादून। ग्रामीण बालावाला के निवासी प्रखर चमोली पुत्र राकेश चमोली का राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम में चयनित होने पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रखर चमोली ने खेल जगत के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य का नाम भी रोशन किया है।

विदित रहे कि प्रखर चमोली का व्यवसाय प्रिंटिंग प्रेस से सम्बंधित है। प्रखर को एथलेटिक्स में 2016 से 2018 तक राज्य स्तर पर, 100 मीटर और 200 मीटर 400 मीटर में प्रथम स्थान मिला। उन्होंने बैडमिंटन में राज्य स्तर पर वर्ष 2015 से 2019 तक एकल वर्ग में एवं युगल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर 6 मेडल प्राप्त किए, जिसमें एकल वर्ग में 2 सिल्वर एक कांस्य पदक, युगल वर्ग में 1 गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइना में वर्ल्ड चैंपियन में पार्टिसिपेट किया। खेलो इंडिया खेलो में बैडमिंटन राज्य स्तर पर एक स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया खेलो में ही 100 मीटर में एक स्वर्ण पदक मिला।

प्रखर चमोली को 3 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड अवार्ड से नवाजा गया। खेल जगत के साथ-साथ उन्होंने वर्ष 2013 में साइलेंट हीरो फिल्म में अपना अभिनय भी किया।

आज मानवधिकार एवं समाजिक न्याय संगठन के चेयरममैन सचिन जैन ने प्रखर चमोली को उनकी उपलब्धियों के लिए तथा राज्य एवं खेल जगत के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने पर सम्मानित कर उन्हें हर संभव सहायता करने का आश्वाशन दिया। संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि भविष्य में अगर उनको कभी सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तो मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का एक-एक सदस्य उनके साथ खड़ा होगा। उन्होंने इस सन्दर्भ में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भी पत्राचार करने के लिए कहा।

इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने प्रखर चमोली के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि वह निरंतर नई ऊँचाइयों को छुयें और नित्य नए आयाम स्थापित करें। प्रदेश अध्यक्षा ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और आगे भी ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए सभी को आश्वस्त किया।

इस अवसर पर मनीष जैन, राजकुमार तिवारी, कुलदीप विनायक, लच्छू गुप्ता, विशंभर नाथ बजाज, जितेंद्र डंडोना, एसपी सिंह, सारिका चौधरी, रेखा निगम, पूनम मसीह,अर्चना राणा, मनोज राणा, एनके गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!