Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

भाजपा प्रमुख नड्डा ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा : ‘कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए आगे बढ़कर देश का नेतृत्व किया’

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने रविवार को कोरोना महामारी के बीच लाकडाउन का साहसिक निर्णय लेने और आगामी आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए आगे बढ़कर देश का नेतृत्व किया।

कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उद्घाटन भाषण को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि लाकडाउन लगाने का फैसला पीएम मोदी ने लिया था और इसके तीन महीने के भीतर ही पूरे देश में लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गईं। कोविड से लड़ने के लिए लागू की गई कार्यप्रणाली में तीन टी हैं- ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट। नड्डा ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की है

भाजपा प्रमुख ने हाल के चुनावों में वोट शेयर बढ़ाने के लिए पार्टी की भी प्रशंसा की। नड्डा ने कहा, ‘आम चुनावों से लेकर पंचायत चुनावों तक भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। वास्तव में जम्मू और कश्मीर में भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।’ भाजपा प्रमुख ने यह भी कहा कि पीएम मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने भारत में किसानों के उत्थान के लिए प्रगतिशील नीतियों और कानूनों को पेश करके देश में किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की है।

उन्होंने स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में केंद्र द्वारा लागू की गई नीतियों को भी सूचीबद्ध किया। पार्टी प्रमुख ने कहा कि न तो दुनिया और न ही देश ने कल्पना की थी कि भारत कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपना टीका लेकर आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने बहुत कम समय में कोविड के टीके बनाए और 100 करोड़ का टीकाकरण कराने में भी कामयाब रहा है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया कि लोगों को उनकी दूसरी कोरोना वैक्सीन खुराक मिले। नड्डा ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और असम और त्रिपुरा में विभिन्न शांति समझौतों से केंद्र सरकार की विभिन्न नीतिगत पहलों की सराहना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!