Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश के पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष से राहत देने पर मुख्यमंत्री ने जताई सैद्धांतिक सहमति

  • पत्रकारों के साथ नही होने दूँगा अन्याय : मुख्यमंत्री
  • खुद पत्रकार रहा, उनकी पीड़ा से भली भांति परिचित : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, २ मई २०२०, देहरादून। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री व स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी आज कुल चार लोगों के प्रतिनिधि मंडल के साथ, प्रदेश के पत्रकारों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलें।

उन्होंने कॅरोना वारियर के रूप में अपने धर्म का निर्वहन करते, पत्रकारिता के योद्धाओं की पीड़ा से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कराया तथा वही प्रदेश के छोटे और मझोले समाचार पत्रों के पत्रकारों के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के साथ है। प्रदेश के पत्रकारों ने अपनी लेखनी से प्रदेश ही नहीं विश्व मे भी अपना लोहा मनवाया है, मुख्यमंत्री ने अपने पत्रकार होने का जिक्र करते हुए प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि मैं खुद भी छोटे से समाचार पत्र का संवाददाता रहा हूँ, इस कारण पत्रकारों की पीड़ा से भलीभांति परिचित भी हूँ।

[box type=”shadow” ]“कॅरोना वारियर के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों को भी उसी श्रेणी में शामिल करने का आश्वासन दिया जिस श्रेणी में चिकित्सा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। पत्रकारों के साथ कोई भेद भाव नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश के छोटे और मझोले समाचार पत्रों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में अतिशीघ्र सचिव सूचना व महानिदेशक सूचना से मंत्रणा कर पत्रकारों के हितों में निर्णय कराने के निर्देश देंगे।”……… मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत[/box]

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया जिसके माध्यम से प्रदेश के पत्रकारों को, जो कि आज बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं ऐसे प्रत्येक परिवार को तत्काल पत्रकार कल्याण कोष से सहायता  किए जाने का निवेदन भी मुख्यमंत्री से किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति जताई और कहा कि मैं प्रयास करूंगा कि पत्रकारों को सहायता के रूप में उचित धनराशि मिले।

प्रतिनिधिमंडल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री व स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, महामंत्री आशुतोष डिमरी, मनीष नयाल, कैलाश जोशी शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!