Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां हुईं तेज, जेसीपी अध्यक्ष ने किया ये बड़ा ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में कुछ समय बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच जनता कैनिबेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया को जारी अपने एक बयान में  जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की दिशा राज्य की मातृशक्ति एवँ युवा ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जेसीपी इस विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

भावना पांडे ने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी महिलाओं और युवाओं की पार्टी है। जेसीपी का गठन युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर ही किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना ही जेसीपी की प्राथमिकता है।

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने महिलाओं की शक्ति का ज़िक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर मोर्चे पर अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है, फिर चाहे वो पृथक राज्य की मांग के लिए किया गया आंदोलन हो या फिर सरकार से अपने हक़ की मांग करते हुए लंबी लड़ाई हो।किन्तु बीजेपी और कांग्रेस ने पिछले 21 वर्षों में राज्य की महिलाओं को हाशिये पर धकेल दिया।

उन्होंने आगे कहा कि भारी संख्या में महिला एवं युवा उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि उन्हें भविष्य में भी महिलाओं का ऐसे ही साथ मिलता रहा तो वे राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देकर चुनाव लड़वाएँगी। जेसीपी ऐसा करके उत्तराखंड की राजनीति में इतिहास दर्ज करेगी व महिलाओं को लेकर सियासी दुनिया में एक रिकॉर्ड बनाएगी।

भावना पांडे ने उत्तराखंड की राजनीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्य की दो मुख्य पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 21 वर्षों में बीजेपी और कांग्रेस ने बारी-बारी राज्य की भोली-भाली जनता को छलने का ही काम किया है। इस बार उत्तराखंड की जनता इन दलों से पिछले 21 वर्षों का हिसाब लेगी और राज्य की महिलाएं एवँ युवा इन पार्टियों को सबक सिखाएंगे।

Loading

error: Content is protected !!