Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान के दौसा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे समेत 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, जयपुर। राजस्थान के दौसा में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा सत्ताधारी कांग्रेस पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी इसको लेकर सीधा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लिया है। मेघवाल ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी है। अलग गृह मंत्री न होने से भी राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। नैतिकता के आधार पर सीएम को इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा के राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा ने मामले की जांच सीबीआई या फिर एसआईटी से कराए जाने की मांग की है। भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान में हालात इतने खराब है कि हमारी बहनों-बेटियों के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं। इस घटना में एक विधायक के बेटे समेत पांच दोस्त शामिल हैं। विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मामले की जांच के दौरान राजस्थान सरकार का रवैया अनुचित है। जांच को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में दिन-प्रतिदिन हो रही इस तरह की घटनाओं से पूरा भारत शर्मिंदा है। ढाई साल में 30 हजार से अधिक महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं और उनमें से ज्यादातर गरीब हैं।

विदित रहे कि कांग्रेस विधायक के बेटे और उसके चार दोस्तों पर 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा का बेटा दीपक मीणा मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म का कथित मामला बीते साल फरवरी का है, आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!