Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, हरिद्वार। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रतिबंधित किए गए कांवड़ मेले में यात्रियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बुधवार को जनपद के सभी सीओ और थाना-कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक कर यात्रियों को रोकने की फुल प्रूफ रणनीति बनाई। तय हुआ है कि रोक के बावजूद गांव-देहात के रास्तों से हरिद्वार आने वाले यात्रियों के वाहन सीज कर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो हरिद्वार की सीमाएं भी सील की जाएंगी। वहीं, डीजीपी ने कहा कि 24 जुलाई से सीमा पर सख्ती की जाएगी।

पुलिस लाइंस रोशनाबाद के सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर से आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार ने कांवड़ मेला स्थगित करने का निर्णय लिया है। कांवड़ मेले में देश के कोने-कोने से शिवभक्त हरिद्वार आते हैं। एसएसपी ने कहा कि यात्रियों को रोकने के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बार्डर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। एसएसपी ने एसपी क्राइम पीके राय, एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल व एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को निर्देशित किया कि वह समय से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों से बार्डर मीटिंग आयोजित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। साथ ही, रोक के बावजूद हरिद्वार आने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के वाहनों को सीज किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि सीज होने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थलों का समय से चयन कर लिया जाए। एसएसपी ने कहा कि बार्डर प्वाइंट्स पर अनुभवी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए।

कांवड़ यात्रियों की बुकिंग न लें ट्रैवल्स एजेंसियां: सीओ

कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने के चलते सीओ यातायात विजेंद्र डोभाल ने बुधवार को यातायात पुलिस लाइन कमल दास कुटिया में टूर एंड ट्रैवल्स व बस यूनियन हरिद्वार के ऑपरेटरों की बैठक ली। इस दौरान सीओ ने उन्हें कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने की जानकारी देते हुए कहा कि गैर राज्यों से आने वाले कांवड़ यात्रियों की बुकिंग न ली जाए। कारोबारियों व यूनियन पदाधिकारियों ने व्यवस्था का पालन करने और सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में यातायात निरीक्षक प्रथम विकास पुंडीर सहित ट्रैवल्स कारोबारी व यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेन और बसों में पंपलेट बांटेगी पुलिस

कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने की जानकारी दूसरे राज्यों तक पहुंचाने के लिए पुलिस रोडवेज बसों और ट्रेनों में पंपलेट बांटेगी। इन पंपलेट में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने की जानकारी के साथ ही मेले में दूसरे राज्यों के यात्रियों से हरिद्वार न आने की अपील भी की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पंपलेट प्रकाशित कराए जा रहे हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सीमाओं पर पुलिस बल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 24 जुलाई से ही सीमाओं पर सख्ती शुरू कर दी जाएगी। हरिद्वार क्षेत्र में अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सीमाओं और देहात से आने वाले रास्तों पर चेकिंग शुरू की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!