Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिस कर्मियों को किया नमन, हरकत में आ चुकीं पुलिस की एक दर्जन टीमें

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2020, शुक्रवार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ मुठभेड़ में शहीद सभी आठ पुलिसजन को नमन करने के साथ ही डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी से तत्काल मौके की रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरकत में आ चुकीं पुलिस की एक दर्जन टीमें विकास दुबे को गिरफतार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

सीओ बिठूर देवेंद्र कुमार मिश्र सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद

कानपुर में तड़के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के गांव में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर विकास ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। जिसमें सीओ बिठूर देवेंद्र कुमार मिश्र सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को तलब किया। उन्होंने डीजीपी ने तत्काल ही इस घटना की रिपोर्ट मांगने के साथ अपराधियों के खिलाफ कम से कम समय में सख्त एकशन का निर्देश दिया है। इसके बाद विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश दी है। इस मिशन में एसटीएफ को भी लगाया गया है।

हमलावर बदमाशों की तलाश में उत्तर प्रदेश एसटीएफ को लगाया गया

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के पुलिस पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने कहा कि हमलावर बदमाशों की तलाश में उत्तर प्रदेश एसटीएफ को लगाया गया है। एसटीएफ के आईजी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। इन दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी लगाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में एसटीएफ को भी लगाया गया है। इसके साथ लखनऊ से ए

क फॉरेंसिक की टीम भी कानपुर गई है। कानपुर देहात में एनकाउंटर के बाद जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस पूरे गांव में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

उन्होंने बताया कि हस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस इसी सिलसिले में उसे पकडऩे गई थी। बदमाशों ने मार्ग पर जीसीबी रख दी थी, जिससे मार्ग बाधित हो गया था। पुलिस टीम के वहां रुकते ही ऊंचाई से उनपर फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें 8 पुलिसवाले मारे गए। डीजीपी ने इसमें सात जवानों के घायल होने की भी पुष्टि की है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

विकास दुबे और उसके साथियों ने की फायरिंग

विकास दुबे और उसके साथियों ने छतों से पुलिस टीम पर गोलियां बरसाईं। बदमाशों ने पुलिस के असलहे भी लूट लिए। पुलिस की एक इंसास रायफल, AK-47 रायफल और एक पिस्टल भी लूट ले गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!