Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

कांवड़ियों की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्थायें ध्वस्त, हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम 

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2023, शुक्रवार, हरिद्वार। धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। देहरादून-दिल्ली हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पैक हो गया जबकि हरकी पैड़ी से लेकर आसपास के बाजार और पूरा इलाका फुल हो गया है। वहीं, डाक कांवड़ के दूसरे दिन लाखों कांवड़ियों की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई। हाईवे से लेकर शहर के अंदर डाक कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। लक्सर की तरफ से बैरागी कैंप पहुंच रहे डाक कांवड़ियों के वाहन शंकराचार्य चौक की तरफ से हाईवे पर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर आने वाले डाक कांवड़िये कांवड़ पटरी और शहर के अंदर से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

हाईवे पर शंकराचार्य चौक से लेकर सिंहद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास फ्लाईओवर, ज्वालापुर से लेकर बहादराबाद तक हाईवे डाक कांवड़ियों के वाहनों से पूरा पैक हो चुका है। ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली और दुपहिया वाहनों के साथ ही कांवड़िए पैदल गंगाजल लेकर हाईवे से दौड़ते हुए गंतव्य की ओर से निकल रहे हैं। हाईवे ही नहीं शहर के अंदर भी डाक कांवड़ के बड़े वाहन पहुंच गए हैं। कृष्णानगर, जगजीतपुर, भगतवंतपुरम, अभिषेकनगर, संदेशनगर, गुरु बख्श बिहार, हनुमंत पुरम, मिश्रा गार्डन, ऋषिकुल आदि क्षेत्रों में डाक कांवड़ियों के वाहन खड़े हैं। बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 68 लाख 70 हजार कांवड़िए गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। 10 कांवड़ियों को गंगा में डूबने से बचाया गया। मेले के 10वें दिन कांवड़ियों का आंकड़ा तीन करोड़ 28 लाख पहुंच गया है।

आखिरी दिन शुक्रवार तक चार करोड़ का आंकड़ा पार होगा। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवें दिन 22 लाख 25 हजार, छठे दिन 32 लाख 40 हजार, सातवें दिन 45 लाख 10 हजार, आठवें दिन 57 लाख 20 हजार, नौवें दिन 67 लाख कांवड़िए गंगाजल भरकर रवाना हुए थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक 68 लाख 70 हजार कांवड़िए अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गए हैं। अब तक तीन करोड़ 28 लाख शिवभक्त हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!