Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार के इलाकों में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाया अभियान चलाया

आकाश ज्ञान वाटिका, १ मई २०२०, शुक्रवार। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार के विभिन्न इलाकों में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कच्ची शराब की भट्टियां भी तोड़ी गई। साथ ही काफी मात्रा में शराब जब्त की गई।

  •  आबकारी टीम ने गोविंदपुर गांव के जंगल में छापा मारा। जंगल में गैस की भट्ठी पर कच्ची शराब बनती मिली। अंधेरे का फायदा उठाकर शराब बनाने वाले भाग निकले। मौके से करीब 120 लीटर शराब और लगभग एक हजार लीटर लाहन बरामद हुआ है। मौके पर गैस की भट्ठी पर कच्ची शराब बनती मिली। लहन नष्ट कराते हुए शराब व उपकरण कब्जे में ले लिए गए। आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कच्ची शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

  • कनखल और पथरी क्षेत्र में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ अलग-अलग जगहों से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज ने बताया कि गाड़ोवाली तिराहा पर चेकिंग के दौरान वसीम निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
  • जियापोता निवासी विकास को गांव से ही पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं पथरी क्षेत्र में पुरुषोत्तम नगर से शराब तस्कर छोटू को चार लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शराब की भट्टी नष्ट की, आरोपित फरार 

  • आबकारी विभाग की टीम ने निजामपुर गांव के जंगल में कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी, लेकिन आरोपित पहले ही फरार हो चुका था। मौके से बड़ी मात्रा में लहन बरामद किया है।
  • जंगल में शराब बनाने की सूचना पर आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां टीम को करीब 200 लीटर लाहन, 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण मिले। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि शराब बनाने वाला कुशल निवासी निजामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

लॉकडाउन में दहक रही भट्ठियां 

  • लॉकडाउन के दौरान देहात क्षेत्र में शराब की भट्ठी सुलग रही हैं, लेकिन आबकारी की विभाग नींद नहीं टूट रही। लगातार शहर और देहात में शराब की तस्करी हो रही है। बावजूद आबकारी विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है।
  • शराब की दुकानें बंद होने से कच्ची शराब की अधिक तस्करी हो रही है। पुलिस लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रही है। अब तक पुलिस ने काफी मात्र में कच्ची शराब पकड़ी है, लेकिन इसके बाद भी यह धंधा जारी है। भगवानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा और बुग्गावाला क्षेत्र के जंगल में कच्ची शराब की भट्ठियां संचालित हैं।
  • जंगल से ही आसपास के इलाके में कच्ची शराब की सप्लाई हो रही है। लॉकडाउन के दौरान आबकारी विभाग की टीम मात्र एक अंग्रेजी शराब की पेटी और मंगलौर क्षेत्र में एक शराब की भट्ठियां ही पकड़ पाई है। यह तब है जब विभाग को आलाधिकारियों ने फटकार लगाई है। रुड़की के रामनगर से एक ठेके से अवैध शराब की तस्करी होती रही और आबकारी विभाग सोता रहा।
  • भला हो पुलिस का जो पूरा मामला पकड़े जाने के बाद सामने आ गया। इस पूरे मामले में आबकारी विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगे। ऐसा ही कुछ कच्ची शराब के मामले में भी सामने आ रहा है। आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रभा शंकर मिश्र का कहना है रुड़की आबकारी टीम को निर्देश जारी किए गए है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!