Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे असम का दौरा, 7 कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरुवार, डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में ‘शांति, एकता और विकास रैली’ को संबोधित कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी दीफू में पशु चिकित्सा कालेज (दिफू), पश्चिम कार्बी आंगलोंग में डिग्री कालेज और कोलोंगा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग में कृषि कालेज की आधारशिला भी रखेंगे। 500 करोड़ रुपये से अधिक की ये परियोजनाएं क्षेत्र में कौशल और रोजगार के नए अवसर लेकर आएंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 2950 से अधिक अमृत सरोवर परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। राज्य में इन अमृत सरोवरों को लगभग 1150 करोड़ रुपये की संचयी लागत से विकसित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘क्षेत्र की शांति और विकास के लिए प्रधानमंत्री की अटूट प्रतिबद्धता भारत सरकार और असम सरकार द्वारा छ: कार्बी उग्रवादी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन (MoS) पर हाल ही में हस्ताक्षर किए गए थे। समझौता ज्ञापन ने पूर्वोत्‍तर में शांति के एक नए युग की शुरुआत की है। ‘शांति, एकता और विकास रैली’ में प्रधानमंत्री का संबोधन पूरे क्षेत्र में शांति पहल को बढ़ावा देगा।’

दोपहर करीब 01:45 बजे प्रधानमंत्री असम मेडिकल कालेज डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे। मोदी देशवासियों को डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल को समर्पित करेंगे। बाद में लगभग तीन बजे वह डिब्रूगढ़ के खनिकर मैदान में एक सार्वजनिक समारोह में भी हिस्सा लेंगे। मोदी यहां 6 और कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस तरह पीएम आज सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। ये कैंसर अस्पताल डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, दरांग, तेजपुर, लखीमपुर और जोरहाट में बने हैं। बता दें कि पीएम मोदी के असम दौरे के कारण असम सरकार ने विशेष रूप से 28 अप्रैल को दोनों जिलों में राजकीय अवकाश घोषित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!