Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : PM मोदी आज किसानों के बैंक खाते में भेजेंगे 2000 रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त आज (एक जनवरी 2022) 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने के संकल्प के अनुरूप है। पीएमओ ने कहा कि इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

इस योजना के तहत अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों को हस्तांतरित की जा चुकी है। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया जाता है, जो 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में आता है। यह किस्ते हर चार महीने में आती हैं यानी साल में तीन बार किसानों के खाते में इस योजना के जरिए 2000-2000 रुपये भेजे जाते हैं। योजना के तहत पैसा सीधे लाभार्थियों किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री, एफपीओ के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

विदित रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक दिसंबर 2018 से ऑपरेशनल है। यह भारत सरकार से 100% वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इस योजना के तहत किसान परिवारों को 6000/- प्रति वर्ष की आय सहायता दी जाती है। योजना के लिए परिवार की परिभाषा पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!