Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज पहुँचेंगे डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन

प्रधानमंत्री मोदी डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ करेंगे मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी की यूरोप यात्रा का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री मोदी आज डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। मोदी डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। इसके बाद वह व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही पीएम मोदी क्वीन मार्ग्रेथ II से मुलाकात भी करेंगे।

जर्मनी के साथ कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को जर्मनी पहुंचे थे। भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और जर्मनी के आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्री वेंजा शुल्ज के बीच वर्चुअल मीटिंग में कृषि क्षेत्र को लेकर अहम समझौता हुआ। यह समझौता कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर केंद्रित है। इसके तहत दोनों देश इस क्षेत्र में साझा शोध को बढ़ावा देंगे और जानकारियां साझा करेंगे।

इसके अलावा जर्मनी ने कहा कि वह भारत को जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को पाने मदद के लिए 2030 तक 10 बिलियन यूरो देगा।

प्रधानमंत्री मोदी जर्मनी में भारतीयों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को जर्मनी में रह रहे भारतीयों को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि एक नए पुनरुत्थान वाले भारत ने दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का मन बना लिया है और उन्होंने प्रवासी भारतीयों से वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रगति करने में देश की मदद करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज सरकार निवेशकों के पांव में जंजीरें डालकर नहीं उनके मनोबल को बढ़ाकर आगे बढ़ रही है। आज कारोबार का सबसे उन्‍नत माहौल भारत में मौजूद है। हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पीपुल पावर से लेकर टेक पावर तक हर समाधान पर काम कर रहे हैं। बीते आठ वर्षों में हमने भारत में एलपीजी कवरेज को 50 फीसद से बढ़ाकर लगभग 100 फीसद कर दिया है। यही नहीं भारत का हर घर अब एलईडी बल्ब उपयोग कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!