Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

द‍िसंबर में खाद कारखाने का उद्घाटन करने गोरखपुर आयेंगे पीएम मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोरखपुर दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुस्‍तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अफसरों के साथ गोरखनाथ मंदिर में बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात या आठ दिसंबर को प्रधानमंत्री आएंगे इसलिए सभी तैयारियां इसी महीने पूरी कर ली जाएं। सफाई व्यवस्था के साथ ही खाद कारखाना और एम्स परिसर का सुंदरीकरण हो जाना चाहिए। खाद कारखाना के साथ ही प्रधानमंत्री एम्स परिसर में भी सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने एचयूआरएल और एम्स के अफसरों के साथ की बैठक

एचयूआरएल के एमडी एके गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट वीके दीक्षित, सीनियर मैनेजर सुबोध दीक्षित, मनीष गोयल, नितिन सक्सेना, प्रशांत गौड़ और एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ० सुरेखा किशोर व कार्यदायी संस्था हाइट्स के अफसरों से मुख्यमंत्री ने अब तक हो चुके कार्यों के बारे में पूछा। बताया गया कि सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। एचयूआरएल के अफसरों ने बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों शुभारंभ होने से पहले मशीनों का ट्रायल करने के लिए खाद कारखाना 30 नवंबर को चलाने की योजना है। कारखाना चलाकर नीम कोटेड यूरिया बनाई जाएगी और पैकिंग मशीन से इसे बोरों में भरा जाएगा। एम्स की कार्यकारी निदेशक डा.सुरेखा किशोर ने ओपीडी, आपरेशन थियेटर समेत सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया कि परिसर में सारी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं।

60 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई जाएंगी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की जनसभा को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर बात की। जनसभा में दो लाख से ज्यादा नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 60 हजार से ज्यादा कुर्सियां रखने की योजना बनाई जा रही है। वाहनों के लिए 12 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। प्रधानमंत्री सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के परिसर में पहुंचेंगे और यहां से खाद कारखाना जाएंगे।

खिचड़ी मेला में खोलें थाना, चौराहों का विस्तार करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिचड़ी मेला की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के लिए मेला परिसर में अतिरिक्त पुलिस थाना और चौकी खोली जाए। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे करा लिए जाएं। सड़क, नाली व बिजली का काम हर हाल में 30 नवंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए पैदल पथ बनाएं और चौराहों को विस्तार देकर सुंदरीकरण करें।

बैठक में तय हुआ कि नगर निगम मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, हैंडपंप, पेयजल के लिए टैंकर, पथ प्रकाश, वाहन स्टैंड, फागिंग की व्यवस्था करेगा। आपूर्ति विभाग केरोसिन, अनाज व चीनी आदि की व्यवस्था करेगा। जलौनी लकड़ी का इंतजाम वन विभाग करेगा। रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा, परिवहन निगम बसों की व्यवस्था करेगा। बिजली निगम पोल व तार बदलने के साथ ही 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती करेगा। मेला परिसर में चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करेगा। दूरदर्शन व आकाशवाणी मकर संक्रांति मुख्य पर्व व बुढ़वा मंगल का लाइव प्रसारण करेगा। नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों की भी ड्यूटी लगेगी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति तक चुनाव आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है, इसलिए तैयारी उसी के अनुसार की जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!