Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
दिल्लीदेश

प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की देंगे सौगात 

झुग्गीवासियों को सौंपेंगे फ्लैट की चाबी 

नई दिल्ली। रोहिणी के जापानी पार्क से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल शुक्रवार को फूंकेंगे। पहले पीएम रैली को संबोधित करेंगे और दिल्ली के विकास की कार्ययोजना पेश करते हुए 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री की दूसरी रैली पांच जनवरी को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में प्रस्तावित है। इस मौके पर प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत रिठाला-नरेला-कुंडली लाइन का शिलान्यास और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली को जाम व प्रदूषण मुक्त करने के लिए चार मुख्य प्रोजेक्टों से अवगत कराएंगे। भाजपा जनसभाओं में भारी भीड़ जुटाने की तैयारी में है।

मंडल अध्यक्षों को कम से कम दो बसें भरकर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चांदौलिया और रामवीर सिंह बिधूड़ी को रैली आयोजित करने के लिए प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि रैलियों में मोदी की गारंटी की घोषणा होगी। भाजपा की रणनीति चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले उम्मीदवारों की सूची को भी अंतिम रूप देने की है। यह भी संभव है कि दोनों रैलियों के बाद चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दे।

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दो नए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के साथ-साथ वीर सावरकर के नाम पर एक कॉलेज की आधारशिला रख सकते हैं। विश्वविद्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह कॉलेज नजफगढ़ में सावरकर कॉलेज 140 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। इसे 2021 में डीयू की कार्यकारी परिषद ने मंजूरी दी थी। विश्वविद्यालय ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से पुष्टि का इंतजार कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय ने दो कॉलेजों की स्थापना के लिए नजफगढ़ और फतेहपुर बेरी में दो भूखंड आवंटित किए हैं। सूरजमल विहार में प्रस्तावित पूर्वी परिसर की स्थापना 373 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से की जाएगी। वहीं, द्वारका में पश्चिमी परिसर की लागत 107 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। कार्यकारी परिषद ने 2021 में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक कॉलेज का नाम रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी। डीयू के कुलपति योगेश सिंह को दो आगामी कॉलेजों के लिए नामों के समूह में से नाम चुनने का अधिकार दिया गया था। नामों की इस सूची में सावरकर के अलावा स्वामी विवेकानंद, वल्लभभाई पटेल, सावित्रीबाई फुले जैसे नाम भी शामिल थे।

राजधानी में झुग्गीवासियों के लिए नववर्ष की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से वजीरपुर में बनाए गए 1645 स्वाभिमान फ्लैट की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोक विहार के झुग्गीवासियों को सौंपेंगे। यह कदम दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है। ये फ्लैट जहां झुग्गी, वहीं मकान के तहत बनाए गए हैं। योजना का उद्देश्य झुग्गीवासियों को सुरक्षित और पक्के मकान उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

आप की मुफ्त बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के वादों के सामने भाजपा झुग्गीवासियों को पक्के मकानों का तोहफा देकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश करने में लगी है। दिल्ली में झुग्गीवासियों की बड़ी आबादी भाजपा और आप के बीच राजनीतिक खींचतान का केंद्र बन चुकी है। वर्ष 2022 के एमसीडी चुनावों के दौरान भी प्रधानमंत्री ने कालकाजी में 575 झुग्गीवासियों को पक्के मकान सौंपे थे। तीन जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को दिल्ली के सभी सातों सांसदों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की समीक्षा की। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लाभार्थियों को फ्लैट मिलने में कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!