Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

गोरखपुर सहित पूर्वी उ.प्र. को पीएम मोदी का तोहफ़ा : 7 दिसंबर 2021 को करेंगे AIIMS का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश को जो सपना दिखाया था, वह पूरा हो चुका है। वह एम्स का 7 दिसंबर 2021 को उद्घाटन करेंगे। हालांकि 750 बेड वाले एम्स में उद्घाटन के बाद 300 बेड का ही अस्पताल शुरू होगा। शेष 450 बेड अस्पताल का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है, जिसके आगामी जनवरी 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है।

7 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे एम्स का उद्धाटन

एम्स में जो 300 बेड का अस्पताल शुरू होगा, उसमें 75 बेड की इमरजेंसी रहेगी। हालांकि अस्पताल शुरू होने के साथ ही इमरजेंसी शुरू होगी, इस बारे में एम्स प्रबंधन स्पष्ट रूप से कुछ कह नहीं पा रहा है। क्योंकि 127 डाक्टरों का चयन किया जा चुका है, उन्हें ज्वाइन करने के लिए एक माह का समय भी दे दिया गया है। यदि से उद्घाटन के पूर्व ज्वाइन कर लेते हैं तो अस्पताल के साथ ही इमरजेंसी भी शुरू कर दी जाएगी। नहीं तो तब तक ओपीडी में आने वाले मरीज ही भर्ती किए जाएंगे। जब इमरजेंसी शुरू होगी तो 24 घंटे मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। तीन सौ बेड अस्पताल के साथ ही 16 आपरेशन थियेटर भी तैयार हो चुके हैं, 14 अस्पताल में और दो आपरेशन थियेटर इमरजेंसी में रहेंगे।

मीडिया प्रभारी डॉ० शशांक शेखकर ने बताया कि अस्पताल के साथ ही दो सौ बेड का रैन बसेरा भी शुरू कर दिया जाएगा, ताकि मरीजों के स्वजन को परेशानी न होने पाए। इसके साथ ही बायोकेमेस्ट्री व पैथोलाजी की लैब, सीटी स्कैन, एमआरआइ, डिजिटल एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाएगी। एम्स में बाहर का सारा काम पूरा कर लिया गया है। केवल टाइप टू व थ्री के आवास का काम शेष है। लेकिन बाहर से सभी कार्य मुकम्मल कर लिए गए हैं। इसलिए निर्माण कार्य स्थलों से बांस-बल्ली का घेरा हटा लिया गया। एम्स परिसर साफ-सुथरा नजर आ रहा है।

एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2016 को किया था। उन्होंने 24 फरवरी 2019 को ओपीडी का उद्घाटन किया था। तब से आज तक लगभग सात लाख मरीज देखे जा चुके हैं।

शिलान्यास : पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2016 को किया

ओपीडी का उद्घाटन : 24 फरवरी 2019 को किया

विभाग : इस समय 16 विभागों का आउट डोर पेंशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) चल रहा है।

इलाज व आपरेशन : सामान्य मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज व आपरेशन 14 जून से शुरू हो चुका है।

अन्य सुविधायें :

सीटी स्कैन, एमआरआइ, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्राउंड की सुविधा शुरू होगी।

हीमोफीलिया मरीजों की भी जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कैंसर रोग विभाग में प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे से हेड एंड नेक क्लीनिक चलता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!