Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

PM मोदी आज उप्र को देंगे सबसे बड़ी सौगात, जेवर एयरपोर्ट का करेंगे भूमि-पूजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रेटर नोएडा के जेवर में भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट की नींव रखेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में शिलान्यास स्थल पर पहुंचेंगे। पीएम के आने से पहले कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ पहुंची है। इस एयरपोर्ट से सितंबर 2024 अंत तक एक रनवे के साथ उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो सकती है। जेवर एयरपोर्ट के शिलान्‍यास समारोह से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

 शिलान्यास के बाद प्रदर्शनी देखेंगे पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद प्रदर्शनी देखेंगे। इसमें एयरपोर्ट की विकास यात्रा के बारे में फिल्म भी दिखाई जाएगी।

 जेवर में विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए आवंटित किए 3,301 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जेवर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के कारण विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए 3,301 करोड़ रुपए आंवटित किए है। लगभग 7,224 प्रभावित परिवारों को विस्थापन के कारण उनके पुनर्वास के लिए 403 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लाभार्थियों में रोही के 2,368, दयानतपुर के 2,659, किशोरपुर के 936, रणहेड़ा के 613, परोही के 573 और बनवारीवास के 75 लोग शामिल हैं। जेवर बांगर क्षेत्र में 3,003 विस्थापित परिवारों को 25,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि आवंटित की गई है।

 जेवर एयरपोर्ट के पास होगें मेट्रो और हाई स्पीड रेलवे स्टेशन

जेवर एयरपोर्ट में ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसमें मल्टी मॉडल ट्रांजिट केंद्र होगा। मेट्रो और हाई स्पीड रेलवे स्टेशन होंगे। टैक्सी, बस सेवा और निजी वाहन पार्किंग सुविधा मौजूद होगी। इस तरह हवाई अड्डा सड़क, रेल और मेट्रो से सीधे जुड़ने में सक्षम हो जाएगा। नोएडा और दिल्ली को निर्बाध मेट्रो सेवा के जरिए जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकार

नोएडा के इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।  शिलान्यास समारोह में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में लोग का आना शुरु हो गया है। बस, कार, ट्रैक्टर व पैदल लोग कार्यक्रम स्थल की ओर जाते दिखाई दे रहे है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

जेवर के लिए ऐतिहासिक दिन: धीरेंद्र सिंह

जेवर विधानसभा के विधायक धीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि जेवर के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री जी, जेवर वासी आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं! मेरे विधानसभा जेवर में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। मुख्यमंत्री जी, जेवर मैं आपका स्वागत है।

एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेवर हवाई अड्डा राष्ट्र के विकास में मदद करेगा। यह एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। यह एक लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। 

यूपी को नई वैश्विक पहचान देगा जेवर एयरपोर्ट- योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आज विश्व के चौथे सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का शिलान्यास होगा। यह एयरपोर्ट यूपी को नई वैश्विक पहचान देगा। उप्र अब देश में सर्वाधिक 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह एयरपोर्ट बहुआयामी विकास को नई उड़ान देगा और व्यापक रोजगार सृजन का माध्यम भी बनेगा।

वाराणसी व हरिद्वार के घाट की मिलेगी झलक

एयरपोर्ट टर्मिनल व परिसर को भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत होकर डिजाइन किया गया है। इसमें वाराणसी व हरिद्वार में कलकल करती गंगा किनारे के घाट का अनुभव होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए डिजाइन किया गया है। टर्मिनल बिल्डिंग की छत को गंगा में उठती लहरों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। सफेद रंग की छत से सूर्य की रोशनी दिन भर टर्मिनल बिल्डिंग को रोशन रखेगी। मिनरल बिल्डिंग का मध्य भाग पुरानी हवेलियों के आंगन की झलक देगा। नोडल अफसर, नियाल शैलेंद्र भाटिया बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल प्रांगण को वाराणसी के गंगा घाट की तर्ज पर डिजायन किया गया है। जबकि, टर्मिनल बिल्डिंग की छत को गंगा में उठती लहरों की तर्ज पर डिजायन किया गया है।

6,200 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह एयर पोर्ट

ग्रेटर नोएडा के जेवर में 6,200 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह भारत का आधुनिकतम ग्रीनफील्ड (नया बनने वाला) एयरपोर्ट होगा। शुरुआती चरण में इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। सरकार को यहां से उड़ान भरने वाले हर यात्री पर 400.97 रुपये का शुल्क मिलेगा। इसके अलावा उप्र में उस समय तक 16 अन्य एयरपोर्ट परिचालन में होंगे। इस तरह यह देश में हवाई मार्गो से सबसे ज्यादा जुड़ा रहने वाला राज्य होगा। 

जेवर एयरपोर्ट अहम कनेक्टिविटी सेंटर के तौर पर उभरेगा

नागरिक विमानन सचिव राजीव बंसल ने बताया कि जेवर में बनने जा रहे एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा निवेश किया जा रहा है। देश में अभी गोवा, नवी मुंबई व ग्रेटर नोएडा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। गोवा का एयरपोर्ट अगले वर्ष से आपरेशनल हो जाएगा। नवी मुंबई पर काम शुरू ही हुआ है। उन्होंने कहा, विमानन क्षेत्र के विकास की गति इतनी है कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्रियों का पूरा दबाव नहीं झेल पाएगा। ऐसे में जेवर एयरपोर्ट अहम कनेक्टिविटी सेंटर के तौर पर उभरेगा। 

उप्र में कहां कहां है एयरपोर्ट, जानिए

बंसल ने कहा, उप्र में अभी लखनऊ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज,हिंडन, बरेली, कुशीनगर और वाराणसी में एयरपोर्ट हैं। 2022 में अलीगढ़, चित्रकूट, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रवस्ती तथा 2023 में मुरपुर (सोनभद्र) और अयोध्या में एयरपोर्ट तैयार हो जाएंगे। अभी देश के हवाई अड्डों पर कुल 90,000 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। यह निवेश पांच वर्षो में होगा और इससे देश में मौजूदा एयरपोर्ट की संख्या 136 से बढ़ कर 220 हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!