Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
विदेश

पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शांति बहाली की पहल की, रूस के राष्ट्रपति से की मुलाकात

कजान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के कजान पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। कजान पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान पहुंच गया हूं। यह एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन है और यहां होने वाली चर्चाएं ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान देंगी।”

यूक्रेन-रूस संघर्ष पर शांति बहाली की पहल
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष में शांति बहाल करने के लिए मध्यस्थता की पहल की। उन्होंने कहा, “भारत शांति बहाल करने में मदद के लिए तैयार है।” मोदी ने आगे कहा, “रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर मैं आपके साथ लगातार संपर्क में हूं। समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। हम शांति और स्थिरता की शीघ्र स्थापना का पूरा समर्थन करते हैं।”

तीन महीने में दूसरी यात्रा
यह ध्यान देने योग्य है कि तीन महीने में प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी रूस यात्रा है। उन्होंने कहा, “पिछले तीन महीनों में रूस की मेरी दो यात्राएं हमारे घनिष्ठ समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाती हैं। जुलाई में मॉस्को में हमारे वार्षिक शिखर सम्मेलन ने हर क्षेत्र में हमारे सहयोग को मजबूत किया है।”

पुतिन ने किया स्वागत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के पिछले दौरे का स्मरण करते हुए कहा, “मुझे याद है कि हम जुलाई में मिले थे और कई मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई थी। कजान आने का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।”

भारत और रूस के गहरे संबंध
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपकी दोस्ती, गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मुझे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान जैसे खूबसूरत शहर में आने का मौका मिला। इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध हैं। कजान में भारत के नए वाणिज्य दूतावास के खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे।”

यह बैठक और शिखर सम्मेलन वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें शांति और स्थिरता की दिशा में सकारात्मक प्रयासों पर जोर दिया जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *