Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  • आतंकवाद और अफगानिस्तान के मुद्दे पर रहेगा फोकस

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। इस मंच से पीएम मोदी आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दे सकते हैं। इसके अलावा पीएम का संबोधन कोरोना महामारी, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर केंद्रित रहने की संभावना है।

इस साल की यूएनजीए की आम चर्चा का विषय है ‘कोविड-19 से उबरने की आशा के माध्यम से लचीले रुख का निर्माण, स्थायी रूप से पुनर्निर्माण, ग्रह की जरूरतों का जवाब देना, लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना।’ यूएनजीए का 76वां का उच्च स्तरीय सत्र मंगलवार को न्यूयार्क में शुरू हुआ। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक हाइब्रिड प्रारूप में हो रही है, लेकिन बड़ी संख्या में नेता न्यूयार्क पहुंचे हैं।

बता दें कि क्वाड समिट में अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयार्क पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर परीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आज न्यूयार्क शहर में उतरा। 25 सितंबर की शाम 6:30 बजे यूएनजीए को संबोधित करूंगा।’

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी सीमा पार आतंकवाद, क्षेत्रीय स्थिति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सुधारों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलेंगे। यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के बारे में श्रृंगला ने कहा कि पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान UNSC में सुधारों पर जोर देंगे।

उन्होंने कहा, ‘भारत का अमृत महोत्सव और संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ मेल खा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के दौरान यूएन रिफॉर्म्स पर बोलेंगे कि इसकी जरूरत क्यों है और इसे कैसे हासिल किया जा सकता है।’

पीएम मोदी बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्काट मारिसन और जापानी पीएम योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के बाद वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड समिट में भी भाग लिया। उन्होंने गुरुवार को भारत में संभावित निवेश के लिए पांच वैश्विक सीईओ के साथ बैठक की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!