Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘जन चौपाल’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी बोले- “चुनाव सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की पहचान को बनाए रखने के लिए है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के अंतराल पर ‘जन चौपाल’ को संबोधित करने के साथ प्रदेश की सुदृढ कानून-व्यवस्था को सराहा। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को दिन में गाजियाबाद, हापुड़ मेरठ तथा अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, प्रत्याशी तथा नेताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस इस दौरान वह इन सभी में जोश भी भरा। उनके साथ जन चौपाल में सीएम योगी आदित्यनाथ भी जुड़े थे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश ने अनेक चुनाव देखे हैं, यहां के लोगों ने अनेक सरकारें बनती-बिगड़ती देखी हैं। इस बार का चुनाव सबसे अलग है। यह चुनाव सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की पहचान को बनाए रखने के लिए है। इस बार का चुनाव हिस्ट्री शीटर्स को बाहर रखने और नई हिस्ट्री बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने इस बार भी मन बना लिया है कि दंगाइयों, माफियाओं को पर्दे के पीछे रहकर के प्रदेश की सत्ता हथियाने नहीं देंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने 21 चीनी मिले बेची थीं लेकिन पिछले 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश में कोई चीनी मिल नहीं बिकी। इन पांच वर्षों में कोरोना कालखंड के दौरान भी सभी 119 चीनी मिलों का संचालन हुआ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मेरठ और अलीगढ़ में 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। जिसके लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ताकत झोंक दी है। कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के प्रभावी होने के कारण बड़ी चुनावी सभा पर भले ही रोक लगी है, लेकिन जनसंपर्क अभियान तथा वर्चुअल संवाद जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दोपहर में मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद तथा हापुड़ में ‘जन चौपालÓ के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया। इस कार्यक्रम से सीएम योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर से जुड़े। जहां से उन्होंने आज अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया था।

‘जन चौपाल’ में अलीगढ़ की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर और इगलास विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता जुड़े। इसमें बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और लाभार्थी ने भी टीवी के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारण देखा। मेरठ की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई। गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और मोदीनगर में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए प्रबंध थे। हापुड़ जिले में धौलाना, हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में भी रैली से कार्यकर्ता जुड़े। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़े। 122 मंडलों पर होने वाली इस रैली में कोरोना गाइड लाइन के भी पालन करने के निर्देश थे। इन जिलों के 10469 बूथों पर शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से भी जन चौपाल में जोड़ा गया। इससे पहले उन्होंने दो फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बागपत तथा मुजफ्फरनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था। राजधानी लखनऊ से संचालित हो रहे वर्चुअल रैली स्टूडियो से इसका प्रसारण प्रदेश में किया जाता है। इस जन चौपाल में भले ही मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद तथा अलीगढ़ पर फोकस है, लेकिन प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता और आमजन भी प्रधानमंत्री को विभिन्न माध्यमों से सुन रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!