Breaking News :
>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन भयावह स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अगस्त 2022, रविवार, नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन भयावह स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज, ‘विभाजन भयावह स्मृति दिवस’ पर, मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई, और हमारे इतिहास के उस दुखद दौर में पीड़ित सभी लोगों के लचीलेपन और धैर्य की सराहना करता हूं।ं

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में विभाजन पर एक प्रदर्शनी का दौरा किया। बता दें, हर साल 14 अगस्त को विभाजन भयावह स्मृति दिवस मनाया जाता है।

भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक वीडियो जारी किया है।  इस वीडियो में विभीजन की विभीषिका झेलने वाले वीर सपूतों को नमन किया गया है।

इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 8 अगस्त को संसद पुस्तकालय भवन में ‘विभाजन की भयावहता’ विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 1947 में विभाजन के दौरान भारतीयों के कष्टों और बलिदानों की याद दिलाने के लिए 14 अगस्त को ‘विभाजन भयावह स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा था, ‘विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारी लाखों बहनें और भाई विस्थापित हुए और कई लोगों ने नासमझी और हिंसा के कारण अपनी जान गंवाई। लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में हर साल 14 अगस्त को विभाजन भयावह स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।’

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संस्कृति मंत्रालय विभाजन की त्रासदी की याद में पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में संसद भवन परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!