Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई माँ यमुनोत्री और माँ गंगोत्री धाम में पहली पूजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, देहरादून। विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड चारधाम में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। यमुनोत्री धाम के कपाट बीते शुक्रवार और गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को विधि विधान से खोले गए। प्रधानमंत्री ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से पूजा के लिए एक हजार एक सौ रूपये की भेंट मंदिर समिति को भिजवाई। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए तीर्थ पुरोहितों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही सबसे पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की विशेष पूजा अर्चना की गई और प्रधानमंत्री मोदी के नाम से मंदिर में भेंट भी चढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात पर विशेष मंत्र उच्चारणों के साथ गंगोत्री के पंडा पुरोहितों ने सीमित संख्या में पहुँच कर गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले। पुरोहितों ने देश और दुनिया को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए विशेष पाठ का आयोजन किया।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए चारधाम के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। ताकि लोग घर पर बैठकर वचुर्वल रूप से चारधाम के दर्शन कर सकें। मंत्री ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी देश व प्रदेशवासियों को माँ गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाऐं दी। साथ ही गंगोत्री धाम के रावल, पुजारीगण और मंदिरों से जुड़े स्थानीय हक हकूक धारी, पंडा पुरोहित, कर्मचारी व अधिकारी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसी सभी जरूरी एहतियाती कदम भी उठाने की अपील की।

[box type=”shadow” ]सम्बंधित खबर पढ़ने के लिए,
यहाँ क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/the-festival-of-akshaya-tritiya-shri-parshuram-jayanti-was-completed-with-great-simplicity-due-to-the-global-pandemic-kovid-19/

https://akashgyanvatika.com/yamunotri-dham-kapat-opened-today-at-1215-in-the-afternoon-with-a-vedic-chant-at-abhijeet-muhurta/

https://akashgyanvatika.com/online-darshan-of-chardham-by-uttarakhand-govt-this-year/[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!