Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

योगी सरकार-2.0 के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्र दिया

अमित शाह के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों को लेकर चर्चा हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद विधान परिषद (स्थानीय निकाय) का चुनाव भी हो गया। बेशक, इसी वर्ष चुनाव नगरीय निकायों के भी होने हैं, लेकिन भाजपा अब सरकार और संगठन को लोकसभा चुनाव के मोड पर डाल देना चाहती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। योगी सरकार 2.0 के लिए पीएम मोदी ने मंत्र दिया है तो अमित शाह के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों को लेकर चर्चा हुई है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री अलग-अलग दिल्ली जाकर शीर्ष नेतृत्व से पहले ही मिल चुके हैं, लेकिन सोमवार को पहली बार तीनों एक साथ पहुंचे और मोदी-शाह से भेंट की। बताया गया है कि उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन भी थे। माना जा रहा है कि इस भेंट का उद्देश्य सरकार और संगठन के लिए शीर्ष नेतृत्व का दिशा-निर्देश लेना था।

दरअसल, विधान परिषद चुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित हो जाएंगे। इसके साथ ही आचार संहिता हटेगी और सरकार नई योजनाओं पर काम शुरू करेगी। चूंकि अगला लक्ष्य 2024 में होने जा रहा लोकसभा चुनाव है और सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा 2014 और 2019 वाला ही परिणाम फिर चाहती है, इसलिए सरकार की कार्ययोजना उसी के हिसाब से बनाई गई है। इसी संदर्भ में योगी, केशव और पाठक ने पीएम मोदी से मार्गदर्शन लिया है

इसके बाद सुनील बंसल सहित इन तीनों ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। वहां हुई बैठक में संगठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर संभावित नामों पर चर्चा की गई।

यूं तो डा. दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सतीश गौतम, सुब्रत पाठक, बृज बहादुर, विनोद सोनकर, लक्ष्मण आचार्य, विद्या सागर सोनकर सहित कई नाम चल रहे हैं, लेकिन पार्टी के रणनीतिकार जातीय समीकरण के गुणा-भाग में जुटे हैं। ऐसे व्यक्ति को ही प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी, जिसके पदासीन होने का सकारात्मक संदेश बड़े मतदाता वर्ग में पहुंचे और लोकसभा चुनाव में भाजपा को लाभ मिले।

इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, दयाशंकर सिंह और प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत है। ऐसे में इन पदों पर भी अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी है। इसके लिए भी पार्टी का पैमाना यह हो सकता है कि विधानसभा चुनाव में किसने अधिक परिश्रम किया और पार्टी को उसका क्या लाभ हुआ। साथ ही लोकसभा चुनाव में वह व्यक्ति संगठन के लिहाज से कितना उपयोगी साबित हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!